यूपी में बाइक सवार दो सगे भाइयों की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
यूपी के चित्रकूट में सड़क हादसा हो गया। दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही घर में कोहराम बच गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एक भाई ने जिला अस्पताल तो दूसरे ने प्रयागराज ले जाते समय दम तोड़ दिया।

यूपी के चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव के पास बाइक सवार दो सगे भाइयों की हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही घर में कोहराम बच गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एक भाई ने जिला अस्पताल तो दूसरे ने प्रयागराज ले जाते समय दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि पहाड़ी कस्बे के मजरा भगौता पुरवा निवासी राममूरत के घर में गुरुवार को एक छोटा कार्यक्रम होना था। इसके लिए राममूरत के दो बेटे 30 वर्षीय गनेशदत्त व 27 वर्षीय रंजन बुधवार की शाम बाइक से दूध लेने अरछा बरेठी गांव गए थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों भाई दूध लेकर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी बरेठी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। इससे दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहाड़ी भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दोनों भाइयों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने गणेशदत्त को मृत घोषित कर दिया, जबकि रंजन को प्रयागराज रेफर कर दिया।
परिजन उसे लेकर प्रयागराज जा रहे थे, रामनगर के पास रंजन ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि परिजनों का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों भाइयों की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी निशिकांत राय ने बताया कि मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें दो भाइयों की जान चली गई।
बुलंदशहर में पांच सड़क हादसों में दरोगा-सिपाही सहित नौ की मौत
वहीं बुलंदशहर जिले में गुरुवार को पांच अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सीआईएसएफ के दरोगा, दिल्ली पुलिस के सिपाही, तीन दोस्तों सहित नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का पता लगते ही पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली देहात क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सीआईएसएफ के दरोगा बुलंदशहर के गिरधारीनगर निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार और गांव कुड़वल बनारस निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।वहीं, खुर्जा देहात के गांव जमालपुर के रास्ते में बाइक अनियंत्रित होने पर बाइक सवार दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल गांव जमालपुर निवासी 35 वर्षीय योगेश पुत्र रत्नपाल की मौत हो गई। इसके अलावा गुलावठी क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर देर रात कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों कार से वृंदावन जा रहे थे। कार सवार शिवम पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी वाजिदपुर स्याना, आर्यन निवासी गपचरियापुर कानपुर देहात, दीपक पुत्र राजकुमार निवासी बडढ़ा वाजिदपुर स्याना की मौत हुई है, जबकि विशाल पुत्र पंकज निवासी तिबड़ा थाना बीबीनगर घायल है। उधर, सिकंदराबाद में हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से शाहजहांपुर से काम की तलाश में आए 25 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र परमेश्वर तथा 22 वर्षीय संजू पुत्र गंगादीन, निवासी गांव नगला तलुआ खंडेर, जलालाबाद, शाहजहांपुर की मौत हो गई। घायल रोहित निवासी पटनापुर, शाहजहांपुर का उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

