2 नाबालिग चचेरी बहनों को भगा ले गए दो लड़के, ऐक्शन में आई पुलिस, फिर..

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के बलरामपुर में 2 नाबालिग चचेरी बहनों को दो लड़के भगा ले गए। महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मंगलवार को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अपहृत बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया।

2 नाबालिग चचेरी बहनों को भगा ले गए दो लड़के, ऐक्शन में आई पुलिस, फिर..

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में दो चचेरी बहनों को भगा ले जाने का मामला सामने आया है।ललिया थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मंगलवार को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अपहृत बालिकाओं को सकुशल बरामद कर महिला पुलिस की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया, जबकि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को थाना ललिया क्षेत्र के एक ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री व उसके भाई की 13 वर्षीय पुत्री को गांव मोतीपुर मंगराकोहल निवासी मिट्ठू लाल पुत्र प्रेम चौहान तथा मोनू पुत्र भगौती, जो वर्तमान में जनपद गोंडा के थाना धानेपुर क्षेत्र के गुमड़ी में रह रहा था, शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ललिया में तत्काल एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से लगातार दबिश और तलाश के बाद अरेस्ट

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं महिला सुरक्षा अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से लगातार दबिश और तलाश के बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर आवश्यक चिकित्सीय एवं विधिक प्रक्रिया पूरी कराने के लिए महिला पुलिस की सुपुर्दगी में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।

उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया

पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र चक्रवर्ती व महिला कांस्टेबल जया रावत शामिल रहीं।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल ऐक्शन हुआ। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।