Hindi NewsUP Newstwo boys forcibly took the girl to the jungle on a bike and raped her in turns also made a video
लड़की को जबरन बाइक बिठा जंगल में ले गए 2 लड़के, बारी-बारी किया रेप; वीडियो भी बनाया

लड़की को जबरन बाइक बिठा जंगल में ले गए 2 लड़के, बारी-बारी किया रेप; वीडियो भी बनाया

संक्षेप: दोनों युवक धमकी देते हुए लड़की को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर उसे महमूदिया इस्लामिया स्कूल के पीछे जंगल में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया। लड़कों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और उसके मजदूर पिता को जान से मारने की धमकी दी।

Tue, 29 July 2025 01:59 PMAjay Singh संवाददाता, जेठवारा/डेरवा (प्रतापगढ़)
share Share
Follow Us on

यूपी के प्रतापगढ़ में अपनी सहेली और उसके भाई के साथ सई नदी पुल की ओर गई लड़की को बाइक सवार दो लड़कों ने अगवा कर लिया। दोनों लड़के, लड़की को जबरन अपनी बाइक पर बिठाकर जंगल में ले गए और बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया। बाद में कई अन्य के साथ मिलकर उसे मारा-पीटा। घर जाकर धमकी देते रहे। लड़की की शिकायत पर जेठवारा पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की 21 जून को लीलापुर थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में टाइनी शाखा पर रुपये निकलवाने आई थी। वहां उसकी सहेली भी अपने भाई के साथ आई थी। वह सहेली और उसके भाई के साथ बाबूगंज सई नदी के पुल पर चली गई। आरोप है कि तभी रियाज और आसिफ नाम के दो लड़के अपने कुछ और दोस्तों के साथ वहां पर पहुंच गए। लोगों ने सहेली और उसके भाई मारा-पीटा। सहेली और उसका भाई किसी तरह वहां से भाग निकले।

ये भी पढ़ें:UP Rain: पूर्वी यूपी में चक्रवाती सिस्टम ऐक्टिव, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

लड़की को दोनों युवक धमकी देते हुए जबरन अपनी गाड़ी पर बैठाकर उसे महमूदिया इस्लामिया स्कूल के पीछे जंगल में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। लड़कों ने लड़की का मोबाइल नंबर ले लिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और उसके मजदूर पिता को जान से मारने की धमकी दी। एसओ सुभाष यादव ने बताया कि युवती से दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। गैंगरेप में दो नामजद हैं। कुछ अन्य ने मारपीट की है।

ये भी पढ़ें:डब्लू यादव पर थे 24 मुकदमे, बिहार में फैला रखा था आतंक; UP में ऐसे हुआ एनकाउंटर

धमकी से बेहद डरी थी युवती

लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेखौफ आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया और वे लड़की के घर के आसपास मंडराने लगे। अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकी देते हुए बाहर आकर मिलने के लिए बुलाने लगे। एक महीने से परेशान लड़की ने परिजनों को बताया तो उसका पिता सोमवार को शिकायत लेकर जेठवारा थाने पहुंच गया। घटना की जानकारी होने के बाद जेठवारा पुलिस भी हरकत में आई और केस दर्ज कर आरेपियों की तलाश करने लगी। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

समाज के लोगों ने दी हिम्मत

लड़की से गैंगरेप और घर आकर धमकी देने देने से पूरा परिवार डर गया था। जानकारी मिलने पर कुछ लोग उनके घर पहुंचे और सुरक्षा का भरोसा दिया तो परिवार शिकायत करने की हिम्मत जुटा सका।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |