Hindi NewsUP NewsTumors will be treated with Gamma Knife in Lohia Hospital purchase of equipment worth Rs 113 crore approved
लोहिया अस्पताल में गामा नाइफ से होगा ट्यूमर का इलाज, 113 करोड़ के उपकरणों की खरीद को मिली मंजूरी

लोहिया अस्पताल में गामा नाइफ से होगा ट्यूमर का इलाज, 113 करोड़ के उपकरणों की खरीद को मिली मंजूरी

संक्षेप:

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में गामा नाइफ मशीन लगेगी। साथ ही आधुनिक रोबोट भी खरीदा जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर गुरुवार को हाई लेवल पर्चेज कमेटी की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Feb 13, 2025 10:23 pm ISTPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में गामा नाइफ मशीन लगेगी। साथ ही आधुनिक रोबोट भी खरीदा जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर गुरुवार को हाई लेवल पर्चेज कमेटी की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसमें गामा नाइफ, रोबोट समेत 30 उपकरणों की खरीद शामिल है। बैठक में कुल 113 करोड़ रुपये के उपकरण की खरीद को मंजूरी दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि गामा नाइफ मशीन लगभग 48 करोड़ रुपये से क्रय की जाएगी। लोहिया संस्थान उत्तर प्रदेश का पहला सरकारी मेडिकल संस्थान है, जिसमें गामा नाइफ की सुविधा होगी। उत्तर भारत में दिल्ली एम्स, चंडीगढ़ पीजीआई, दिल्ली आर्मी हॉस्पिटल में गामा नाइफ की सुविधा है। उन्होंने बताया कि गामा नाइफ से बिना चीरा-टांका दिमाग की कई प्रकार की बीमारियों का इलाज हो सकेगा। इस मशीन से तीन सेंटीमीटर से छोटे ट्यूमर, नसों की बीमारी का इलाज होगा। इसमें गामा किरणों की डोज दी जाती है। इससे खून की नसों को नुकसान नहीं होता है। उन्होंने बताया कि लोहिया संस्थान को उपकरणों की खरीद के लिए 250 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। मशीनों की खरीद के लिए बैठक हुई। इसमें 113 करोड़ के उपकरण खरीद की स्वीकृत प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें:अयोध्या में भक्तों का सैलाब, एक दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
ये भी पढ़ें:भाजपा विधायक त्रिभुवन राम के बेटे की सिंगापुर में मौत, हार्ट अटैक से गई जान

रोबोटिक सर्जरी की भी मिलेगी सुविधा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी शुरू होगी। लगभग 30 करोड़ रुपये से रोबोट खरीदने करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हो रहा है। आधुनिक सुविधाओं से संस्थानों को लैस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही केजीएमयू में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी। इसका सीधा फायदा मरीजों को होगा। मरीजों को अब आधुनिक इलाज के लिए प्रदेश के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |