Hindi NewsUP Newstum nahin tumhara dost pasand hai 12th grade student devastated after hearing girlfriend s phone conversation suicide
तुम नहीं तुम्हारा दोस्त पसंद..गर्लफ्रेंड ने फोन पर कुछ ऐसा कहा कि टूट गया छात्र का दिल; सुसाइड

तुम नहीं तुम्हारा दोस्त पसंद..गर्लफ्रेंड ने फोन पर कुछ ऐसा कहा कि टूट गया छात्र का दिल; सुसाइड

संक्षेप:

सुसाइड के बाद जांच में हृदय के मोबाइल में प्रेमिका से बातचीत करने का एक ऑडियो मिला है। इसमें प्रेमिका कह रही है कि मैं अब तुम्हें पंसद नहीं करती हूं, छोड़ना चाहती हूं। मैं तुम्हारे दोस्त से बात करना चाहती हूं, तुम जो चाहो करो। यह सुन बेटा बोला, तुमने पहले क्यों नहीं बताया। मैं मर जाऊंगा।

Nov 22, 2025 01:10 pm ISTAjay Singh संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

‘मैं तुम्हें अब पसंद नहीं करती हूं, तुम्हारा दोस्त मुझे पसंद है। मुझे तुम बार-बार फोन न करो, तुम्हें जो करना है कर लो, मरना है तो जाओ मर जाओ…’। फोन पर प्रेमिका की ये बातें सुनकर बुरी तरह टूट चुके 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इकलौते बेटे का शव फंदे से झूलता देख मां चीखते हुए बेसुध हो गई। पुलिस को अंतिम कॉल में प्रेमिका से बातचीत का यह ऑडियो मिला है। फिलहाल, मोबाइल को सील कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यशोदानगर ओ-ब्लॉक निवासी नीरज राय का कानपुर देहात के माती मुख्यालय में ढाबा है। परिवार में पत्नी मंजू, दो बेटियां वंशिका औेर नाभिका के अलावा 17 वर्षीय इकलौता बेटा हृदय राय था। पिता ने बताया कि बेटा ह्दय मां भारती इंटर कालेज में पढ़ता था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में करीब 11:30 बजे सोने चला गया। कमरे की लाइट जलती व मोबाइल पर बार-बार घंटी बजती सुन पत्नी मंजू कमरे में पहुंची तो चादर के फंदे से हृदय का शव झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि बेटे के मोबाइल में एक ऑडियो मिला है, जिसमे वह अपनी प्रेमिका से बात कर रहा है। हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि ऑडियो की जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

कन्नौज में हुई थी मुलाकात

पिता ने बताया कि करीब एक साल पहले बेटा कन्नौज में एक शादी में गया था। यहीं उसकी मुलाकात लड़की से हुई थी। इसके बाद से दोनों में मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों मिले भी हैं। प्रेम-प्रसंग शुरू होने पर बेटे ने खूब खर्चा भी किया।

मैं मर जाऊंगा... तो मर जाओ

पिता नीरज राय के मुताबिक बेटा हृदय हंसमुख स्वभाव का था। सुसाइड के बाद जांच में उसके मोबाइल में प्रेमिका से बातचीत करने का एक ऑडियो मिला है। इसमें प्रेमिका कह रही है कि मैं अब तुम्हें पंसद नहीं करती हूं, छोड़ना चाहती हूं। मैं तुम्हारे दोस्त से बात करना चाहती हूं, तुम जो चाहो करो। यह सुन बेटा बोला, तुमने पहले क्यों नहीं बताया, मैं मर जाऊंगा। जवाब में लड़की कहती है तो मर जाओ। बेटियों ने जब मोबाइल चेक किया तो इंस्टा में प्रेमिका से बातचीत करने की चैट भी मिली है। प्रेमिका के इस व्यवहार से टूटकर उसने जान दी है।

ये भी पढ़ें:अपराध किया तो बचोगे नहीं, कीमत चुकानी होगी; क्रिमिनलों को योगी की सीधी चेतावनी
ये भी पढ़ें:रोहिणी के आरोपों के बाद तेजस्वी के करीबी रमीज की यूपी में बढ़ी मुश्किलें
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |