बस्ती में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत, 15 घायल
बस्ती में सोमवार देर रात ट्रक और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस और ट्रक चालक चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

यूपी के बस्ती में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरदिया चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस और ट्रक चालक चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बस संतकबीनगर के बेलहर कला गांव से अजमेर शरीफ जा रही थी। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
हादसा रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ यात्रियों के वाहन में फंसे होने की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इसमें बस और ट्रक के चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। ट्रक चालक कानपुर का बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंचे सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी स्वयं रेस्क्यू और राहत कार्य की मॉनिटरिंग शुरू की। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एसपी अभिनंदन ने मौके पर और अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में अफरातफरी
घायलों के एक साथ पहुंचते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी वार्ड के बाहर मरीजों और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायलों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर लाया गया, कई को तुरंत ऑक्सीजन और प्राथमिक उपचार देना पड़ा। परिजन अपने-अपने मरीजों को लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। अस्पताल प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर अतिरिक्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया।

लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें



