बैड टच से परेशान LKG बच्‍ची ने मां को बताई वैन ड्राइवर की करतूत, शिक्षक पिता ने लिया ये ऐक्‍शन

हिन्दुस्तान, लखनऊ। हिन्‍दुस्‍तान
Follow us on Google News
share

  • आठ साल की बच्‍ची हरदोई रोड स्थित एक निजी स्कूल में LKG की छात्रा है। उसको स्कूल ले जाने के लिए बालागंज निवासी नितिन वैन लेकर आता था। छात्रा ने मां को बताया कि उसकी छुट्टी सबसे पहले होती है। ड्राइवर अंकल उसे स्कूल से कुछ दूर खड़ी गाड़ी में बैठा देते हैं, जहां चहल-पहल कम होती है।

बैड टच से परेशान LKG बच्‍ची ने मां को बताई वैन ड्राइवर की करतूत, शिक्षक पिता ने लिया ये ऐक्‍शन

स्कूल की छुट्टी के बाद एलकेजी छात्रा से वैन ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। कई दिनों से बैड टच किए जाने पर छात्रा असहज हो गई। उसने मां को ड्राइवर की करतूत के बारे में बताया। इससे परिवार वाले परेशान हो गए। इस बीच ड्राइवर ने वैन संचालक के यहां नौकरी छोड़ दी। यह जानकारी मिलने के बाद से परिवार वाले आरोपित को तलाश रहे थे। सोमवार को छात्रा के शिक्षक पिता ने आरोपित को दबोच कर पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द किया।

लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक की आठ वर्षीय बेटी हरदोई रोड स्थित एक निजी स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। उसको स्कूल ले जाने के लिए बालागंज निवासी नितिन वैन लेकर आता था। छात्रा ने मां को बताया कि उसकी छुट्टी सबसे पहले होती है। दूसरे बच्चे बाद में आते हैं। ऐसे में ड्राइवर अंकल उसे स्कूल से कुछ दूर खड़ी में बैठा देते हैं, जहां चहल-पहल कम होती है।

पकड़े जाने के डर से दूसरी जगह चलाने लगा वैन

बेटी के साथ गंदी हरकत का पता चलने पर पिता ने ड्राइवर को तलाशना शुरू किया। यह पता चलने पर करीब एक हफ्ते पूर्व ही नितिन ने वैन संचालक के यहां नौकरी छोड़ दी और दूसरी जगह वैन चलाने लगा। पिता के मुताबिक सोमवार को नितिन के बारे में पता चला। वह परिचितों के साथ एक निजी स्कूल पहुंचे, जहां नितिन मौजूद था। उसको देखते ही परिवार वालों का सब्र जवाब दे गया। नितिन को दबोच कर बुरी तरह से पीटा गया। पिता के मुताबिक नितिन के भरोसे पर बेटी को स्कूल भेजते थे।

मुकदमा दर्ज कर आरोपित को भेजा गया जेल

इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि छात्रा के पिता ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर नितिन के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

बच्चों को बताएं बैड टच-गुड टच

- बच्चों को सही और गलत क्या होता है, इसका फर्क बताएं

- बच्चों को सिखाएं कि कोई गलत तरीके से छुए तो घर आकर जरूर बताएं

- कैसे मदद हासिल करनी है, इसकी जानकारी भी दें

- माता-पिता का मोबाइल नम्बर भी बच्चों को याद कराना चाहिए

- वैन, बस या रिक्शा ड्राइवर कैसे बर्ताव करते हैं, यह जानकारी लेनी चाहिए

- मासूम से छेड़छाड़ के लिए स्कूल से दूर वैन खड़ी करता था आरोपित

- पकड़े जाने के डर से छोड़ दी थी नौकरी, दूसरी वैन चलाने लगा था

पहले भी हुईं घटनाएं

- गुड़ंबा में एलकेजी छात्रा से वैन ड्राइवर ने की गंदी हरकत

- राजेंद्रनगर में कक्षा दो की छात्रा को ड्राइवर ने किया बैड टच

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।