ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का अधिकारियों को निर्देश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी के वाराणसी में समीक्षा के दौरान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  

UP Energy Minister AK Sharma (file photo)

UP News: यूपी के वाराणसी दौरे पर ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री ने दो अत्याधुनिक ‘24×7 वैन’ का उद्घाटन भी किया।

समीक्षा बैठक में मंत्री एके शर्मा ने विद्युत आपूर्ति को लेकर कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। समीक्षा के दौरान ऊर्जा मंत्री ने विद्युत ट्रिपिंग को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाराणसी के किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं है। इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए भी कहा है।

बढ़ती मांग के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए

ऊर्जा मंत्री ने अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। समीक्षा बैठक में मंत्री शर्मा ने कहा कि वाराणसी एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

1 किलोवाट तक कनेक्शन पर नेगेटिव बैलेंस में भी नहीं कटेगी बिजली

इसके साथ ही बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 1 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन नेगेटिव बैलेंस होने पर भी नहीं काटा जाएगा। साथ ही 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को अधिकतम 200 रुपये तक की रियायत प्रदान की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने निर्देशित किया कि किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन काटने से पूर्व अनिवार्य रूप से 5 चरणों में एसएमएस अलर्ट भेजे जाएं। इसके अतिरिक्त रविवार और अन्य सार्वजनिक अवकाशों पर नेगेटिव बैलेंस की स्थिति में भी विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए।

ऊर्जा मंत्री ने वाराणसी में 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन

वाराणसी जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने शनिवार को शहर में दो अत्याधुनिक '24×7 वैन' का उद्घाटन भी किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्युत फॉल्ट सुधार में लगने वाले समय को न्यूनतम करना है। इन दोनों विशेष वाहनों को हर प्रकार की तकनीकी चुनौती से निपटने के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरणों (सेफ्टी इक्यूपमेंट) और आवश्यक टी एंड पी किट से सुसज्जित किया गया है। वाराणसी में सही मायनों में 24×7 (24 घंटे) सेवाएं देने के लिए, इन वाहनों पर तैनात कर्मचारियों की टीम प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में कार्य करेगी। प्रत्येक शिफ्ट में सुपरवाइजर, लाइनमैन और हेल्पर सहित कुशल कर्मचारियों की टीम तत्पर रहेगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।