मस्जिद में ट्रिपल मर्डर: शव उठाने गई पुलिस से धक्का-मुक्की, एएसपी की गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास

मस्जिद में ट्रिपल मर्डर: शव उठाने गई पुलिस से धक्का-मुक्की, एएसपी की गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास

संक्षेप:

बागपत में मस्जिद में मौलाना की पत्नी और दो मासूम की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। मस्जिद के अंदर लहूलुहान शव मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगााम शुरू कर दिया। शव लेने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का सामना भी करना पड़ गया।

Oct 11, 2025 11:21 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बागपत
share

यूपी के बागपत में मस्जिद में मौलाना की पत्नी और दो मासूम की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। मस्जिद के अंदर लहूलुहान शव मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगााम शुरू कर दिया। शव लेने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का सामना भी करना पड़ गया। गुस्साए लोगों ने मस्जिद का गेट खोलने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जबरदस्ती मस्जिद का गेट खुलवाया तो नाराज लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इधर घटना की सूचना पर पहुंची एएसपी की गाड़ी का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। गाड़ी में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बागपत के गांगनोली गांव की मस्जिद में मौलाना इब्राहिम की पत्नी और दो मासूम बेटियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मौलाना इसी मस्जिद में पढ़ाते थे। वह मस्जिद के ऊपर बने कमरे में परिवार के साथ रहते थे। बीवी और बच्चियों की हत्या की जानकारी जब मौलाना को लगी तो शाम सवा पांच बजे मौलाना भागे-भागे मस्जिद पहुंचे, जहां लहूलुहान शवों को देखकर मौलाना बदहवास हो गए। इधर देखते ही देखते मस्जिद के पास ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगे। ट्रिपल मर्डर को लेकर लोगों में गुस्सा फैलने लगा। पुलिस जब तीनों के शवों को लेने के लिए मस्जिद पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने मस्जिद का गेट ही नहीं खोला। गुस्साए लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जबरन गेट खुलवाकर पुलिस अंदर गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, हालांकि इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की।

read moreये भी पढ़ें:
मस्जिद के अंदर ट्रिपल मर्डर; मौलाना की पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या

मस्जिद से ऐलान कर बुलाई गई थी भीड़

सूचना पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और डायल 112 के घटना की जानकारी दी गई। मस्जिद परिसर में ट्रिपल मर्डर की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीण उनसे भिड़ गए। एसपी सूरज कुमार राय और एएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ की कोशिश की। ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा कि इसी बीच किसी ने मस्जिद से लोगों को एकत्रित होने का ऐलान कर दिया लेकिन स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने सख्ती मामला संभाल लिया। इस बीच पुलिस ने जबरन बंद किए गए मस्जिद के दरवाजे को खुलवाया और शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने मस्जिद से डीवीआर को कब्जे में लिया

बागपत में हुए ट्रिपल मर्डर की खबर से क्षेत्र ही नहीं पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी के अलावा डीआईजी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। डीआईजी ने घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी ली। उधर पुलिस ने मौलाना को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। एक व्यक्ति पर मौलाना के फोन से सभी कान्टेक्ट, डेटा डिलीट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में लिया है। पुलिस को 11 बजे से ढाई बजे तक मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिल है। हालांकि पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया है।

शव लें जाने को भिड़े ससुराल और मायके पक्ष के लोग

दोघट थाने के बाहर शवों को सुपुर्दगी में देने और अपने यहां लें जाने को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के लोग आपस में भिड़े गये। मायके पक्ष के लोगों का आरोप था की ससुराल पक्ष के लोगों ने ही मां बेटियों की हत्या कराई है जबकि ससुराल पक्ष के लोग आरोपों को बेबुनियाद बतात्ते रहे। समाचार लिखें जाने तक ये तय नहीं हो पाया था कि शवों का अंतिम संस्कार कहां होगा।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |