मुंह पर बर्थडे केक लगाने पर जिम में खेला खूनी खेल, सभासद के 2 भाइयों, भतीजे को गोली से उड़ाया

संवाददाता, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अमर, आकाश और मनीष निवासी सुभाष रोड, गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष और अमरदीप नगर पालिका सभासद संजय सैनी के भाई बताए जा रहे हैं। जबकि 17 वर्षीय आकाश उनका भतीजा है।

मुंह पर बर्थडे केक लगाने पर जिम में खेला खूनी खेल, सभासद के 2 भाइयों, भतीजे को गोली से उड़ाया

यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात जिम में बर्थडे पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर हुई कहासुनी में पालिका सभासद के भाई-भतीजे और चचेरे भाई की हत्या से कोहराम मच गया। दो युवक और एक किशोर के सिर में गोली मारे जाने की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक ही परिवार के तीन युवकों की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसपी सिटी अभिषेक समेत आसपास के छह से अधिक थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। बर्थडे पार्टी के दौरान मुंह पर केक लगाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

सुभाष रोड स्थित एक जिम में चल रही पार्टी के बीच दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अमर, आकाश और मनीष निवासी सुभाष रोड, गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष और अमरदीप नगर पालिका सभासद संजय सैनी के भाई बताए गए हैं, जबकि 17 वर्षीय आकाश पुत्र राजीव उनका भतीजा है।

तिहरे हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात पुलिस ने छह टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें शुरू कर दीं।एसपी देहात अंतरिक्ष जैन का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा कुछ आरोपियों के नाम बताए गए हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से मचा कोहरामसुभाष रोड स्थित जिम में परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।शनिवार शाम सुभाष रोड स्थित जिम में बर्थडे पार्टी में हुए विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए।

एक पक्ष ने मनीष पुत्र प्रेम सैनी, चचेरे भाई अमरदीप पुत्र स्वरूप सैनी और भतीजे आकाश पुत्र राजीव को गोली मार दी। तीनों को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और एसपी सिटी अभिषेक समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। वहीं फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।