लखनऊ से बहराइच-गोंडा जाने वाले जान लें, जर्जर होने से घाघरा पुल पर बड़े वाहन पर रोक

Mar 09, 2026 03:23 pm ISTDeep Pandey बाराबंकी, हिन्दुस्तान
share

लखनऊ से बहराइच-गोंडा, श्रावस्ती और बलरामपुर  जाने वाले जान लीजिए। घाघरा नदी पर बना संजय सेतु की जर्जर हालत को देखते इससे गुजरने वाले बड़े लोडेड वाहनों को बंद कर दिया गया है।

लखनऊ से बहराइच-गोंडा जाने वाले जान लें, जर्जर होने से घाघरा पुल पर बड़े वाहन पर रोक

UP News: लखनऊ से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जाने वाले ध्यान दें कि घाघरा नदी पर बना संजय सेतु की जर्जर हालत को देखते इससे गुजरने वाले बड़े लोडेड वाहनों को बंद कर दिया गया है। अब हल्के वाहन ही इस पुल से निकालें जाएंगे। बहराइच जिले के जरवल रोड थाने की पुलिस उस पार व रामनगर थाने की पुलिस चौकाघाट पर लगाई गई है। पुल के 62 ज्वाइंटरों में से नौ खराब हैं, जिनमें पांच तो बहुत ही खराब हैं और एक जानलेवा दिख रहा है। जहां मिट्टी भरी बोरी से बंद कराकर खतरे का बोर्ड लगाया गया है। इसे देखते बहराइच व बाराबंकी पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टि से बड़े लोडेड वाहनों को इस पर चलना बंद करा दिया है। देर शाम वाहनों को धीमी गति से गुजारा गया।

सरयू नदी का संजय सेतु 42 साल पुराना है। जिसकी मरम्मत बहुत जरूरी है। दो तीन सालों से इसे अस्थाई मरम्मत कर चलाया जा रहा है। अब इसकी सम्पूर्ण मरम्मत के लिए जब एनएचआई पूर्ण रूप से आवागमन बंद करेगा तभी कार्य शुरू होगा। इसी लिए बगल में डबल लाइन का पीपे का पुल बन रहा है। इसी बीच पुराने संजय सेतु का एक जॉइंटर इस कदर खराब हुआ कि हो सोशल मीडिया पर हल्ला मचने लगा और बहराइच व बाराबंकी की पुलिस को रविवार से बड़े भारी लोडेड वाहनों जैसे डंफर,टेलर व बड़ी ट्रकों को इस पुल से निकलने पर रोक लगाना पड़ा ताकि कोई बड़ी घटना न हो। एनएचआई ने इस खुले जॉइंटर के पास दो बोरियो में मिट्टी डालकर खुला ज्वाइंट भराया है और दोनों ओर पुल कमजोर है सुरक्षित चले का बोर्ड लगाया है। लेकिन कोई स्थाई मरम्मत नहीं कराई है। जरवल से आते समय यह 34वां जॉइंटर है जिसकी मरम्मत बहुत जरूरी हो गई है। संजय सेतु के बगल पीपे का पुल बहुत धीमी गति से बन रहा जिससे समय ज्यादा लगेगा और डेढ़ माह तक गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलराम पुर, सिद्धार्थनगर सहित नेपाल बार्डर तक आने जाने वाले बड़े लोडेड वाहनों को अयोध्या सीतापुर से आना जाना पड़ेगा जिससे मंहगाई बढ़ेगी।

बताते हैं इस पुल की कई स्प्रिंग व बेयरिंग खराब हैं इसी वजह से बार बार दिक्कत बनी है। कोतवाल जरवल रोड संतोष सिंह ने बताया कि पुल के पास पुलिस लगी है जो बड़े वाहनों को रोक रही है। उधर रामनगर कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि चौकाघाट के पास पुलिस बल लगाया गया है।इस संबंध में एनएचआई के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि जब अस्थाई पीपे का पुल बन जाएगा, तभी पुल की मरम्मत संभव है। 77 पीपे आ गए है। पुराने पुल पर काम ज्यादा होना है जो पूर्ण रूप से बंद होने पर ही संभव है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।