अब 50 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ टू सीतापुर; 6 लेन हाइवे बनेगा, नैमिषारण्य धाम की यात्रा भी आसान

हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ-सीतापुर छह लेन हाईवे की डीपीआर को एनएचएआई मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत से 63 किमी हाईवे बनेगा। लखनऊ आउटर रिंग रोड से सीतापुर बाईपास तक बनने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर-अंडरपास होंगे। इससे यातायात सुगम होगा और नैमिषारण्य यात्रा आसान होगी।

Lucknow-Sitapur Highway approved
लखनऊ-सीतापुर हाइवे को मंजूरी

लखनऊ-सीतापुर छह लेन हाईवे की डीपीआर पर एनएचएआई मुख्यालय में सहमति बन गई है। अब इसे स्वीकृति के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भेज दिया गया है। वहां से सहमति के बाद इसे केंद्रीय कैबिनेट में रखा जाएगा, जहां से मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह हाईवे 63 किमी लंबा होगा, जो लखनऊ में आउटर रिंग रोड से शुरू होगा और सीतापुर में बाईपास पर खत्म होगा। परियोजना की लागत लगभग 1,000 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। इस हाईवे पर ट्रैफिक में कोई बाधा न आए, इसके लिए फ्लाईओवर और अंडरपास बनेंगे इसमें बीकेटी, इटौंजा, सिधौली, अटरिया, लहरपुर, खैराबाद सहित अन्य स्थानों पर फ्लाईओवर बनेंगे। जिससे नैमिषारण्य धाम की यात्रा और आसान होगी। साथ ही सफर में भी कम समय लगेगा।

50 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ टू सीतापुर

लखनऊ, सीतापुर और आसपास के दैनिक यात्रियों को लाभ होगा। इटौंजा, सिधौली, अटरिया, लहरपुर और खैराबाद क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। साथ हीसीतापुर से लखनऊ आने वाले नौकरीपेशा, विद्यार्थी और मरीजों का सफर आसान होगा। आपको बता दें लखनऊ-सीतापुर हाईवे अति व्यस्त हाईवे में गिना जाता है। लखनऊ से सीतापुर तक रास्ते में इंटौंजा, बीकेटी, अटरिया, खैराबाद आदि क्षेत्र पड़ते हैं, जहां से रोजाना लखनऊ आने-जाने वालों की संख्या काफी रहती है। बताया जाता है कि रोजाना इस हाईवे पर 35 से 40 हजार वाहन गुजरते हैं।

अब मेट्रो स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचना होगा आसान

वहीं दूसरी तरफ लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचना अब आसान होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने बुधवार को लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए इलेक्ट्रिक फीडर वाहन सेवा शुरू की। पहले चरण में चार रूटों पर सेवा शुरू हुई है, जिसमें इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से तीन रूट शामिल हैं। अमौसी मेट्रो स्टेशन से यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने सेवा को हरी झंडी दिखाई। दूरी के अनुसार किराया 15 से 50 रुपये तय किया गया है। यात्री सुबह छह से रात 10:30 बजे तक सेवा ले सकेंगे। वाहनों में एसओएस, कैमरे और जीपीएस की सुविधा होगी।

इलेक्ट्रिक फीडर वाहन सेवा शुरू

अमौसी मेट्रो स्टेशन से चलने वाली फीडर सेवा नादरगंज चौराहा, हैदरी चौराहा, ग्वारी, सरोजिनी नगर, स्कूटर इंडिया चौराहा होते हुए बंथरा तक जाएगी। इंदिरा मेट्रो से यहां के लिए मिलेगी वाहन की सुविधा मिलेगी। इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से तीन मार्गों पर सेवा होगी। पहला पॉलीटेक्निक चौराहा, अवध बस स्टैंड, हुसड़िया, इकाना स्टेडियम, अहमामऊ, लुलु मॉल होते हुए उतरेठिया तक जाएगा। दूसरा मार्ग- कमता, चिनहट, मटियारी, बीबीडी, अनौरा अंडरपास। तीसरा मार्ग- वेव, आरएमएल, आईजीपी, कठौता, तकवा चौराहा, गोमती नगर रेलवे स्टेशन होते हुए एचएएल तक फीडर सेवा मिलेगी

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअब 50 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ टू सीतापुर; 6 लेन के 63 किमी हाइवे को मंजूरी