प्रयागराज सिटी मजिस्ट्रेट समेत नौ पीसीएस अफसरों के तबादले, किसे कहां मिली तैनाती?

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

योगी सरकार ने नौ पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। इनमें प्रयागराज सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा, दो एसडीएम, दो अपर नगर आयुक्त, एक प्रधान प्रबंधक और एक मुख्य राजस्व अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा दो अफसर प्रतीक्षारत थे, जिन्हें तैनात दी गई है।

प्रयागराज सिटी मजिस्ट्रेट समेत नौ पीसीएस अफसरों के तबादले, किसे कहां मिली तैनाती?

PCS Officer Transfer list: यूपी में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हो गया। गुरुवार की देर शाम को योगी सरकार ने नौ पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। इनमें प्रयागराज सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा, दो एसडीएम, दो अपर नगर आयुक्त, एक प्रधान प्रबंधक और एक मुख्य राजस्व अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा दो अफसर प्रतीक्षारत थे, जिन्हें तैनात दी गई है।

शासन ने जिन अफसरों का तबादला किया है उनमें प्रयागराज सिटी मजिस्ट्रेट रहे विनोद कुमार सिंह को एडीएम मिर्जापुर, एसडीएम मुरादाबाद रहे विनय कुमार सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया, बलिया के मुख्य राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ, भदोही एसडीएम रहीं सुश्री बरखा सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक, प्रतीक्षारत अविनाश कुमार गौतम को एसडीएम आजमगढ़, प्रतीक्षारत रहे अभिषेक वर्मा को एसडीएम फर्रुखाबाद, कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रहीं अमृता सिंह को अमेठी में एडीएम (न्यायिक) और वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रहे अनूप कुमार को कानपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया है।

यूपी के 37 सहायक आबकारी आयुक्त का तबादला

आबकारी विभाग ने 37 सहायक आबकारी आयुक्त के ट्रांसफर की सूची जारी कर दी गई है। उप आबकारी आयुक्त कार्मिक व अधिष्ठान कुमार प्रभात चंद्र की ओर से जारी आदेश में दो महिला अफसरों को डिस्टिलरी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि प्रयागराज में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन प्रथम सुनील कुमार तृतीय को मिर्जापुर ब्रजदेव आसावनी भेजा गया है। वहीं, सहारनपुर में सहायक आबकारी आयुक्त चतुर्थ की जिम्मेदारी संभाल रहे नीरज द्विवेदी को प्रयागराज भेजा गया है। सहायक आबकारी आयुक्त नीलश्री आसवानी सीतापुर में तैनात अर्पणा द्विवेदी को बाराबंकी की डिस्टिलरी में भेजा गया है।

वहीं, अर्चना पांडेय को बिजनौर से मुरादाबाद डिस्टिलरी भेजा गया है। ईआईबी मुख्यालय के वीरेश्वर सिंह को मेरठ की डिस्टिलरी भेजा गया है। ईआईबी मुख्यालय से अरविंद कुमार सोनकर को सहारनपुर में प्रवर्तन-4 की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यालय लाइसेंसिंग में तैनात अरविंद मौर्य को जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के पद पर भेजा गया है। सुधांशु सिंह को डीईओ बहराइच से मुख्यालय लाइसेंसिंग में भेजा गया है। गोरखपुर के डीईओ रहे महेंद्र नाथ सिंह को टास्क फोर्स मुख्यालय में तैनाती दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही निरीक्षकों की ट्रांसफर सूची भी जारी की जाएगी।

एक सप्ताह पहले एक आईएएस, 19 पीसीएस अफसरों का हुआ था तबादला

एक सप्ताह पहले भी योगी सरकार ने 19 पीसीएस अफसरों के तबादले किए थे। इसके अलावा आईएएस राम मोहन मीणा को संयुक्त मजिस्ट्रेट मुरादाबाद से सीडीओ प्रतापगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। पीसीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा अपर आयुक्त वाराणसी, सृष्टि धवन को मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुशील प्रताप सिंह कुलसचिव भातखण्डे संस्कृति विश्वविधालय, अपर निदेशक सस्कृति निदेशालय, संयक्त सचिव एलडीए, दुर्गेश मिश्रा को अपर नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम, ब्रजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ, अनिरूद्ध प्रताप सिंह को एडीएम एफआर मुजफ्फरनगर बनाया गया है।

राजीव राज को एडीएम एफआर जालौन, मनोज कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव, गौरव रंजन श्रीवास्तव को अपर नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम, अनुपम मिश्रा को उपसचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, सीमा पांडे को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी नगर निगम, नितीश कुमार सिंह को एडीएम प्रशासन बुलंदशहर बनाये गए हैं। प्रमोद कुमार पांडे को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल, आयुष चौधरी को एडीएम एफआर सीतापुर, सुनील कुमार त्रिवेदी को मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर, संजय कुमार को नगर मजिस्ट्रेट हरदोई, अजीत कुमार सिंह को एडीएम एफआर गौतमबुद्धनगर, त्रिभुवन को एडीएम एफआर बदायूं और सुरेश कुमार पाल को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया के पद पर तैनाती दी गई है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।