Hindi NewsUP NewsTransfer of the sub-inspector who dealt a big blow to Mafia Atiq Ahmed, farewell from Prayagraj in royal style
माफिया अतीक अहमद को बड़ी चोट देने वाले दारोगा का तबादला, शाही अंदाज में प्रयागराज से विदाई

माफिया अतीक अहमद को बड़ी चोट देने वाले दारोगा का तबादला, शाही अंदाज में प्रयागराज से विदाई

संक्षेप:

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके गैंग पर बड़ी चोट देने वाले दारोगा उपेंद्र प्रताप सिंह का तबादला वाराणसी हो गया है। प्रयागराज छोड़ने से पहले उन्हें शाही अंदाज में विदाई दी गई। उनके लिए बग्धी को फूलों से सजाया गया और पुष्प वर्षा के साथ विदा किया गया।

Aug 11, 2025 08:59 pm ISTYogesh Yadav प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके गैंग को बड़ी चोट देने वाले दारोगा उपेंद्र प्रताप सिंह का तबादला बनारस कर दिया गया है। बनारस जाने से पहले दारोगा को अनूठे अंदाज में विदाई दी गई। उन्हें बग्घी पर बिठाकर फूल मालाओं से लाद दिया गया। रास्ते में पुष्प ‌वर्षा भी होती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में इलाके के लोग और जनप्रतिनिधि भी जुटे। उपेंद्र प्रताप सिंह की गिनती तेज तर्रार पुलिस सब इंस्पेक्टर में होती है। अतीक की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने का काम भी उपेंद्र सिंह ने किया था। इसके लिए अफसरों ने दरोगा उपेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र भी दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उपेंद्र सिंह ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई पर शिकंजा कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद भी उपेंद्र सिंह ने पूरामुफ्ती थाना अध्यक्ष रहते हुए अतीक अहमद गैंग के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया था। योगी सरकार के ऑपरेशन माफिया में भी उपेंद्र प्रताप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिलहाल उनकी तैनाती झूंसी थाने पर थी। अब गैर जनपद तबादला हुआ तो साथी पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की आंखें नम थीं।

ये भी पढ़ें:फिर बैरिकेडिंग फांद गए अखिलेश यादव, दिल्ली में सपा अध्यक्ष के जोश का VIDEO वायरल

उपेंद्र सिंह को दी गई विदाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ना केवल पुलिसकर्मी बल्कि स्थानीय लोग मिलकर उपेंद्र सिंह को बग्घी पर बिठाकर विदाई देते हुए नजर आ रहे हैं। सब इंस्पेक्टर को विदाई देते समय स्थानीय लोगों के साथ साथ खुद उपेंद्र सिंह की भी आंखें नम हो गईं।

उपेंद्र सिंह लंबे समय तक पुरामुफ़्ती के थानेदार रहे। इस दौरान अतीक के खिलाफ जमकर कार्रवाई की थी। इसके बाद करीब एक साल से वह झूंसी में तैनात थे। यहां भी उन्होंने अच्छे काम के चलते लोगों के दिल में जगह बना ली थी। ऐसे में जब उनका ट्रांसफर बनारस हुआ तो हर कोई मायूस हो गया। उपेंद्र सिंह को विदाई देने के लिए सभी पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने एक बग्घी को फूलों से सजा धजाकर तैयार किया। फिर इस पर उन्हें बिठाकर विदाई दी। इस दौरान उनके ऊपर फूलों की बारिश की गई और उनके नाम के जयकारे भी लगाए गए।