यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 10 से अधिक पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

लखनऊ, विशेष संवाददाता
Follow us on Google News
share

यूपी सरकार ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चला दी। रविवार की देर रात जारी तबादला लिस्ट में 10 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। तीन दिन पहले भी बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ था। इसको लेकर अन्य अफसरो में खलबली मची है।

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 10 से अधिक पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

PCS Transfer: यूपी में एक बार फिर देर रात तबादला एक्सप्रेस चल गई। यूपी सरकार ने रविवार देर रात 10 से अधिक पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। पीसीएस अधिकारियों के तबादले में पुष्पेंद्र पटेल एसडीएम अम्बेडकर नगर के पद पर तैनाती दी गई है।

सुरभि शर्मा को उपजिलाधिकारी बागपत, प्रतिभा मिश्रा उपजिलाधिकारी कानपुर देहात, शुभम यादव को उपजिलाधिकारी बुलन्दशहर, गोपाल शर्मा को उपजिलाधिकारी बरेली, लवलीत कौर को ओएसडी ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी के पद पर तैनाती दी गई है। पीसीएस अधिकारी मिथलेश कुमार तिवारी को एसडीएम मैनपुरी, देवेंद्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी झांसी, अजेंद्र सिंह को कौशाम्बी जनपद से ट्रांसफर कर एसडीएम उन्नाव और प्रज्ञा पाण्डेय को एसडीएम बाराबंकी बनाया गया है।

तीन दिन पहले सीडीओ समेत 20 आईएएस के हुए थे ट्रांसफर

इससे पहले यूपी सरकार ने बीती गुरुवार की देर रात सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे। तीन जिलों आजमगढ़, बलिया व इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों को भी बदले गए हैं। इसके साथ ही पीसीएस से आईएएस बने कुछ अफसरों को भी तैनाती दी गई है। सुधा वर्मा को सचिव राजस्व से श्रमायुक्त बनाया गया है। मार्कंडेय शाही के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। डा. सारिका मोहन महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा से महानिरीक्षक निबंधन बनाई गई हैं। नेहा शर्मा महानिरीक्षक निबंधन से महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा, अरुण कुमार अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन बनाए गए हैं।

दीपिका रंजन बनीं विशेष सचिव संस्कृति विभाग

जे रीभा विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक का प्रभार भी दिया गया है। दीपा रंजन मिशन निदेशक राज्य आजीविका मिशन से विशेष सचिव संस्कृति विभाग, संजय कुमार प्रथम विशेष सचिव संस्कृति एवं निदेशक धर्माथ कार्य को विशेष सचिव संस्कृति के प्रभार से कार्यमुक्त उन्हें निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशाल सिंह विशेष सचिव सस्कृति, निदेशक सूचना एवं निदेशक संस्कृति विभाग से विशेष सचिव संस्कृति तथा निदेशक संस्कृति के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।

संदीप भागिया मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में प्रबंध निदेशक

संदीप भागिया अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्धनगर तथा अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद द्वितीय से प्रबंध निदेशक मध्याचंल विद्युत वितरण निगम बनाए गए हैं। संदीप को लेकर वहां काफी विवाद चल रहा था। परीक्षित खटाना मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ से अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर, राकेश कुमार पटेल अपर आयुक्त लखनऊ मंडल से मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़, रेणु तिवारी विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा सचिव राज्य महिला आयोग को विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

आलोक कुमार बलिया सीडीओ बने

जग प्रवेश नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन से विशेष सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु प्रवर्तन विभाग, ओजस्वी राज मुख्य विकास अधिकारी बलिया से नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन, आलोक कुमार एडीएम (वि/रा) से मुख्य विकास अधिकारी बलिया बनाए गए हैं। अजय कुमार गौतम मुख्य विकास अधिकारी इटावा से अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद प्रथम, संजय कुमार सिंह एडीएम (प्रशासन) से मुख्य विकास अधिकारी इटावा, मनिकंदन ए प्रतीक्षारत से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं। डा. वंदना वर्मा विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम को संयुक्त प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 10 से अधिक पीसीएस अफसरों के तबादले