कानपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश के बीच गिरा कच्चा मकान, पिता और तीन बेटियों समेत चार की मौत

कानपुर
share

कानपुर में बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान घर के अंदर बेटियों के साथ मौजूद पिता मलबे में दब गया। पिता और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह से घायल है।

kanpur hadsa
कानपुर हादसे में चार की मौत

Kanpur Hadsa: यूपी के कानपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर पिता और तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चौथी बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।

साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। वहीं, एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।

हादसे के समय चार बेटियों के साथ घर पर था पिता

हादसा साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। जिसके चलते कई जगह पानी भर गया है। बारिश के पानी का असर सबसे ज्यादा कच्चे मकानों पर पड़ा है। गांव का मुकेश अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता है। मुकेश मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे अचानक से उसका मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मुकेश परिवार समेत मकान में ही मौजूद था, जिसके चलते 45 वर्षीय मुकेश, उसकी चार बेटियां काजल (19), माया (16), नीत (12) और पल्लवी (7) मलबे में दब गईं। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को भी दी गई।

चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी पांच लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मुकेश और उनकी तीन बेटियों माया, नीत और पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं काजल की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार काजल का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है।

दिसंबर में होनी थी काजल की शादी

हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों ने बताया कि काजल उर्फ लक्ष्मी की शादी दिसंबर में होने वाली थी। उसकी शादी सम्मेलन के जरिए तय हुई थी। हादसे में काजल गंभीर रूप से घायल हो गई और अब अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

मुकेश के चचेरे भाई तेज बहादुर सिंह ने साढ़ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मकान गिरने के बाद परिजन लगातार पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन शुरुआत में फोन रिसीव नहीं हुआ। काफी देर बाद पुलिस से संपर्क हो सका। तेज बहादुर के मुताबिक, पुलिस के समय पर मौके पर नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने खुद राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक मलबा हटाया और पांचों लोगों को बाहर निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया।

सीएचसी में डॉक्टर न मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा

परिजनों ने पतारा सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घायल काजल को अस्पताल पहुंचाने के बाद वहां तत्काल इलाज के लिए डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर उपचार मिल जाता तो शायद जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लगातार बारिश से कमजोर हो गया था मकान

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। इसके चलते कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रविवार सुबह बारिश के दौरान अचानक मकान भरभराकर ढह गया। देखते ही देखते पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। प्रशासन की ओर से राहत-बचाव और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकानपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश के बीच गिरा कच्चा मकान, चार लोगों की मौत