Hindi NewsUP NewsTragic accident Jhansi trailer truck ran over pani puri stall and fell into canal killing two people
यूपी में दर्दनाक हादसा: पानीपूरी के ठेले को रौंदता हुआ नहर में गिरा ट्राला, दो की मौत

यूपी में दर्दनाक हादसा: पानीपूरी के ठेले को रौंदता हुआ नहर में गिरा ट्राला, दो की मौत

संक्षेप:

झांसी-कानपुर एनएच बेकाबू आयरन प्लेट से लदा बेकाबू ट्रॉला पानीपुरी ठेले को रौंदता हुआ पारीछा नहर में गिर गया। हादसे में इसकी चपेट में आने पानीपूरी खा रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Dec 26, 2025 09:18 pm ISTDinesh Rathour झांसी (चिरगांव)
share Share
Follow Us on

यूपी के झांसी में दर्दनाक हादसा हो गया। झांसी-कानपुर एनएच बेकाबू आयरन प्लेट से लदा बेकाबू ट्रॉला पानीपुरी ठेले को रौंदता हुआ पारीछा नहर में गिर गया। हादसे में इसकी चपेट में आने पानीपूरी खा रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी समेत कई गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक के नीचे करीब छह लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। सर्किल के थाने की फोर्स लगातार ऑपरेशन कर रही है। करीब पांच हाइड्रा मंगवाई गई। मौके पर एसएसपी बीबीजीएसटी मूर्ति समेत अन्य अफसर मुआयना किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसा शुक्रवार की देर शाम चिरगांव थाना क्षेत्र में हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर एक पानीपुरी का ठेला लगा था। इसके करीब कई लोग पानीपुरी पी रहे थे। तभी कानपुर से झांसी की तरफ लोहे की ऑयरन प्लेट लादकर आ रहे ट्रॉला के चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया। ट्रॉला ठेले में टक्कर मारता हुआ करीब 40 फीट नीचे पारीछा नहर गिर गया। इसकी चपेट में कई लोग आ गए। हादसे में पानीपुरी पी रहे मोहन कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व पानीपूरी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रेस्क्यू बाद रिछौरा खुर्द निवासी हरीराम का शव निकाला गया है।

सूचना पर एसडीएम मोंठ अविनाश कुमार, थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी, मोठ सीओ अजय श्रोत्रिय, सर्किल की फोर्स, बड़ागांव थाना पुलिस, एसपी ग्रामीण डा. अरविंद कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीवीजीएसटी मूर्ति सहित अन्य मौके पर पहुंचे। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। एसएसपी ने बताया कि दो लोगों निकाला है। दो-तीन लोगों के और दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है। ऑपरेशन लगातार चल रहा है।

ये भी पढ़ें:छावनी बना यूपी का यह गांव, बड़ी संख्या में पीएसी तैनात, पुलिस चौकी बनाने का आदेश

हाइवे हुआ जाम

झांसी-कानपुर एनएच पर चिरगांव के पास हुए हादसे के बाद हाइवे जाम हो गया। दूरदूर तक बस, ट्रक, टैक्सी-टेंपो की कतारें लग गई। यहां पुलिस-प्रशासन, एंबुलेंस खड़ी थी। इसके अलावा पांच-पांच जेसीबी मशीने राहत कार्य में जुटी थी। दूरी तरफ हाइवे जाम से कसमसा रहा था। हालांकि पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। छोटे वाहनों को एकल मार्ग से गुजारा गया। देर रात तक यहां यातायात बाधित रहा था।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

हादसे के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही एसपी देहात अरविंद कुमार, सीओ मोंठ अजय श्रोत्रीय, एसडीएम मोंठ, सीओ रामवीर सिंह, चिरगांव थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी, बड़ागांव सहित सर्किल के अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई। तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरी शव रेस्क्यू में बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें:शादी नहीं कराई तो छलांग लगा दूंगी, प्रेमी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी प्रेमिका

सीधा लपेटता ले गया ट्रॉला

चश्मदीदों की मानें तो बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। कानपुर की तरफ से आ रहा लंंबा और बड़ा ट्रॉला जैसे ही हाइवे पर नहर के करीब पहुंचा तो सड़क पर ही लहराने लगा। यह देख लोगों का कलेजा कांप उठा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, ट्राला ठेले को लपेटता हुआ नीचे चला गया। इसके बीच चीख-पुकार मच गई।

पांच हाइड्रा मशीनें पहुंची

हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। मौके पर पांंच हाइड्रा मशीनें बुलाई गई। इसके अलावा करीब पांच एंबुलेंस बुलाई गई। जैसे ही कोई व्यक्ति घायल निकला तुरंत उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। इसके अलावा सभी आला अफसर सहित अनय मौजूद रहे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |