Hindi NewsUP NewsTragic accident Agra wall collapsed during basement construction trapping seven people who were playing cards two died
आगरा में दर्दनाक हादसा: बेसमेंट निर्माण के दौरान गिरी दीवार, ताश खेल रहे सात लोग दबे, दो की मौत

आगरा में दर्दनाक हादसा: बेसमेंट निर्माण के दौरान गिरी दीवार, ताश खेल रहे सात लोग दबे, दो की मौत

संक्षेप:

आगरा में मकान के बेसमेंट निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बेसमेंट की खुदाई के दौरान निर्माणधीन एक दीवार भरभराकर गिर गई। पास में ही ताश खेल रहे सात लोग दीवार के तलबे के नीचे दब गए।

Dec 21, 2025 07:25 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा में मकान के बेसमेंट निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बेसमेंट की खुदाई के दौरान निर्माणधीन एक दीवार भरभराकर गिर गई। पास में ही ताश खेल रहे सात लोग दीवार के तलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दीवार के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बटेश्वर के बिजकौली गांव में जोर सिंह के निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में रविवार सुबह 11 बजे कुछ लोग ताश खेल रहे थे। बेसमेंट में मिट्टी का भराव हो रहा था। प्रत्यक्षद​र्शियों के मुताबिक दबाव में मिट्टी संग बेसमेंट की दीवार ढह गई। बेसमेंट में मौजूद लोग मलबे में दब गये। इसकी जानकारी होने पर गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंचे बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, बीडीओ नीरज तिवारी, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान आदि ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ​भेजा।

मलबे में दब कर घायल हुए उत्तम सिंह (50) पुत्र आसाराम, धर्मेंद्र सिंह (42) पुत्र नाथूराम, सुनील कुमार (38) पुत्र दूरबीन सिंह, हीरालाल (65) पुत्र नंदराम, रामेंद्र सिंह (58) पुत्र वेद सिंह, कल्लू (32) पुत्र राम खिलाड़ी, योगेश (45) पुत्र राज बहादुर को एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय हीरालाल की रास्ते में मौत हो गई। जबकि योगेश कुमार ने एसएन मेडीकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। बाह पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

शोक में डूबा पूरा बिजकौली गांव

बाह। हीरालाल और योगेश की मौत से उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई। हीरालाल ने अपने पीछे पत्नी सुशीला, बेटे राजू, विक्रम तथा योगेश कुमार ने पत्नी बबली, बेटे सनी, कान्हा, बेटी नेहा को छोड़ा है। घटना के बाद बिजकौली गांव शोक में डूब गया किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले।

ये भी पढ़ें:यह डिग्री कॉलेज है कोई गुरुकुल नहीं...तिलक लगाकर पहुंचे छात्र से अभद्रता
ये भी पढ़ें:बिजनौर डीएम के आवास को कुर्क करने का आदेश, मुरादाबाद की कोर्ट ने सुनाया फैसला
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |