बेलगाम ट्रैक्टर ने रेलवे गुमटी तोड़ी, हाईटेंशन लाइन भी टूटी, तीन घंटे तक अटकी रही ट्रेनें

Jan 08, 2026 08:31 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी के बलरापुर जिले में तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के पास बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से रेलवे का इलेक्ट्रानिक फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलवे का हाईटेंशन लाइन भी टूट गई, जिससे तीन घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा।

बेलगाम ट्रैक्टर ने रेलवे गुमटी तोड़ी, हाईटेंशन लाइन भी टूटी, तीन घंटे तक अटकी रही ट्रेनें

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे समपार फाटक से गन्ना लदी ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे रेलवे का इलेक्ट्रानिक फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलवे का हाईटेंशन लाइन भी टूट गई, जिससे तीन घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा। मरम्मत कार्य के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान यात्री परेशान दिखे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तुलसीपुर के हर्रैया तिराहे पर गुरुवार सुबह दस बजे गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रेलवे समपार फाटक से टकरा गई। टक्कर होते ही जहां एक ओर इलेक्ट्रानिक फाटक टूट गया, वहीं दूसरी ओर हाईटेंशन लाइन भी गिर गई। हाईटेंशन लाइन गिरते ही अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मरम्म्त कार्य शुरू हुआ। इस दौरान गोरखपुर से गोंडा आ रही मेमो पैसेंजर ट्रेन को तुलसीपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसी तरह लखनऊ से तुलसीपुर जा रही गोमती एक्सप्रेस को कौवापुर रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे के लिए खड़ा कर दिया गया। सुबह दस बजे से इन दोनों ट्रेनों के रुकने से यात्री हलकान रहे। रेलवे की तकनीकी व विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। तीन घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे यातायात को शुरू किया गया।

स्टेशन अधीक्षक रणंजय सिंह ने बताया की गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली को जीआरपी ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया कि सुबह दस बजे से एक बजे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। घटना की विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई है। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समपार फाटक पर अतिरिक्त सतर्कता व सुरक्षा बढ़ायी जाएगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |