Hindi NewsUP NewsTo hide the love affair granddaughter along with her lover killed her grandmother
पोती ने प्रेमी के साथ मिलकर की दादी की हत्या, प्रेम संबंध छिपाने के लिए वारदात को दिया अंजाम

पोती ने प्रेमी के साथ मिलकर की दादी की हत्या, प्रेम संबंध छिपाने के लिए वारदात को दिया अंजाम

संक्षेप: उरई में पौत्री ने प्रेम-संबंध छिपाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर वृद्धा की सिलबट्टे से सिर कूचकर हत्या कर दी। दरअसल, दादी ने उसे रात को प्रेमी के साथ देख लिया था। पहले तो पौत्री ने यह बात किसी से न बताने को कहा पर दादी नहीं मानी तो वारदात को अंजाम दे डाला। 

Sat, 13 Sep 2025 09:26 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, उरई
share Share
Follow Us on

यूपी के उरई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पौत्री ने प्रेम-संबंध छिपाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर वृद्धा की सिलबट्टे से सिर कूचकर हत्या कर दी। दरअसल, दादी ने उसे रात को प्रेमी के साथ देख लिया था। पहले तो पौत्री ने यह बात किसी से न बताने को कहा पर दादी नहीं मानी तो वारदात को अंजाम दे डाला। उधर, पुलिस ने 32 घंटे के भीतर ही इस घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुक्रवार सुबह कोंच भदेवरा में परमा देवी का खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस के मुताबिक परमा देवी, अपनी 21 वर्षीय नातिन पल्लवी के साथ घर में थी। उसका बेटा कृष्णबिहारी घर से दूर पशुबाड़े में सोया था। सुबह पल्लवी ने बताया था कि जब वह सुबह सोकर उठी तो दादी का शव चारपाई पर पड़ा था। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि एएनएम की पढ़ाई कर रही पल्लवी को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया गया था। सख्ती से पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह ग्राम तोरना थाना रेंडर के रहने वाले दीपक से प्रेम करती थी। उसकी बहन की ससुराल भदेवरा में थी। इस वजह से वह यहां आता-जाता था। इन दिनों लखनऊ में रह रहा था। वह अक्सर दीपक को घर में बुला लेती थी।

ये भी पढ़ें:रिश्तेदार की बेटी पर आया युवती का दिल, घर छोड़कर दोनों भागीं

गुरुवार रात को भी दीपक घर में था। दादी परमा देवी ने दोनों को देख लिया था। इस पर उन्होंने जमकर डांटा और सभी को यह बात बताने पर अड़ी रही। इसी गुस्से में दोनों ने रसोई में रखे सिलबट्टे से दादी की हत्या कर दी। इसके बाद दीपक को घर से भगा दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा भी बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |