रोज-रोज की किचकिच से तंग आकर बहू ने सास का गला रेता, तीन साल पहले भी की थी जान से मारने की कोशिश

लाइव हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

बिजनौर में रोज-रोज के क्लेश से तंग आकर एक बहू ने अपनी सास की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उधर, महिला के पति ने पुलिस की सूचना पर पहुंची ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक आए तीन साल पहले भी मारने की कोशिश की थी।

bahu murdered her mother in law
बहू ने सास की हत्या की

UP News: यूपी के बिजनौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रोज-रोज के क्लेश से परेशान होकर बहू ने अपनी सास की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उधर, महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये खौफनाक घटना धामपुर के करनावाला गांव का है। जहां 65 वर्षीय ओमवती अपने बेटे के परिवार के साथ घर में रहती थी। बेटा कमल सिंह राज मिस्त्री का काम करता है। वह रविवार को काम पर गया था। घर पर उसकी 34 वर्षीय पत्नी प्रीति थी। इस दौरान प्रीति की अपनी सास से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देर शाम प्रीति ने पति को फोन करके बताया कि सास ओमवती की जीने (सीढ़ी) से गिरकर मौत हो गई है। आनन-फानन में कमल सिंह घर पहुंचा, तो देखा कि उसकी मां के गले पर धारदार हथियार के निशान थे और पत्नी कमरे में रो रही थी। परिजन तुरंत ही वृद्धा को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने अपनी पत्नी पर मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बहू को हिरासत में ले लिया।

गृह क्लेश से तंग आकर उठाया कदम

जानकारी के मुताबिक सास ओमवती का घर के काम को लेकर रोजाना किसी न किसी बात पर प्रीति से तकरार होती रहती थी। प्रीति बच्चों का खास ख्याल नहीं रख पाती थी और अक्सर मोबाइल में व्यस्त रहती थी। इसी बात पर सास उसे टोकती थी। वारदात से पहले भी ओमवती ने प्रीति को कुछ कह दिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर प्रीति ने आवेश में आकर सास पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीन साल पहले खाने में मिला दिया था जहर

बताया गया है कि शादी के बाद से प्रीति की ससुराल पक्ष से अनबन रहती थी। उसकी पति से भी नहीं बनती थी। करीब तीन साल पहले भी प्रीति ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया था। जिसके बाद पति, सास और ननद की खाना खाने से हालत बिगड़ गई थी। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि गनीमत यही रही कि लंबे उपचार के बाद तीनों की जान बच गई।

इस मामले में एएसपी पूर्वी, धामपुर अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि पति की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद वृद्धा का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने सोमवार दोपहर अंतिम संस्कार भी कर दिया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsबहू ने सास का गला रेता, तीन साल पहले भी की थी जान से मारने की कोशिश