चूका घूमने गए सैलानियों की आफत में पड़ी जान, नदी में नहा रहे बाघ ने दौड़ा लिया, VIDEO वायरल

लाइव हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत टाइगर रिजर्व स्थित चूका बीच घूमने आए सैलानियों को एक बाघ ने दौड़ा लिया। नाव पर घूम रहे सैलानियों की सिट्टी-बिट्टी गुम हो गई। बाघ की गुर्राहट से सैलानी चीखने-चिल्लाने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

Pilibhit News: पीलीभीत में चूका घूमने पहुंचे सैलानियों की जान उस समय आफत में पड़ गई जब पानी में नहा रहे एक बाघ गुर्राते हुए दौड़ पड़ा। बाघ को अपनी ओर आता देखकर सैलानियों की सिट्टी-बिट्टी गुल हो गई और चीखने-चिल्लाने लगे, हालांकि बाद में बाघ आधे रास्ते से ही वापस चला गया। जाकर सैलानियों की जान में जान आई। इस दौरान नाव पलटने से भी बच गई। पूरे मामले का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जानकारी एफडी और डीएफओ समेत अधिकारियों को दी गई है। बता दें कि कुछ पूर्व भी पानी के किनारे बाघ को घुर्राते हुए देखा जा चुका है।

पिछले दिनों टाइगर रिजर्व के चूका स्पाट में बाघों की दस्तक और उनके फुटप्रिंट मिले थे। वीडियो फुटेज आने के बाद चूका में रात्रि विश्राम सेवा को बंद कर दिया गया था। सात मई से बंद चूका विश्राम स्थल को अब जद्दोजहद के बाद 14 जून को खोल दिया गया है। हालांकि पीटीआर के अधिकारियों ने पूर्व में ही चूका के आसपास बाघ और वन्यजीवों की मौजूदगी संबंधी पत्र उच्चाधिकारियों को जारी कर रखा है। इधर चूका स्पाट पर जलाशय में सैर करते वक्त सैलानियों की बोट जैसे ही किनारे पास आई तो यहां पर एक बाघ अचानक घुर्राते हुए दौड़ पड़ा। वायरल वीडियो के मुताबिक बोट पर सैलानी थीं और उसमे बच्चों की भी आवाज सुना दे रही हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडिया के मुताबिक बाघ की दहाड़ के बाद चूका में सैलानियों में इतनी दहशत पैदा हो गई कि सैलानियों की बोट भी डगमगा सी गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। पूरे मामले में वनाधिकारियों ने चिट्ठी लिख कर शासन में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।

खेत पर काम करने गए किसान पर बाघ का हमला, मौत

लखीमपुर खीरी जिले में बाघ के हमले से दहशत फैल गई। खेत पर काम करने गए एक किसान को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। खेत में किसान का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मझगई वन रेंज के रामनगर कलां गांव में एक बुजुर्ग किसान शारदा नदी के किनारे खेतों पर काम करने गया था। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम अचानक एक बाघ जंगल से निकल आया और काम कर रहे किसान पर हमला बोल दिया। बाघ के हमले से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य किसानों की नजर पड़ी तब तक बाघ बाघ चला गया। किसान की मौत से ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। शव को उठने नहीं दिया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।