Hindi NewsUP NewsThree girls from the same family drowned while bathing in an drain in Bahraich
बहराइच में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन नाले में नहाने के दौरान एक ही परिवार की तीन बच्चियां डूबीं

बहराइच में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन नाले में नहाने के दौरान एक ही परिवार की तीन बच्चियां डूबीं

संक्षेप:

बहराइच जिले में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे नसरा नाले में नहा रही तीन चचेरी बहनें गहराई में चले जाने के कारण डूब गईं। यह घटना मसीहाबाद के कोड़री गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण के लिए नाले से मिट्टी निकालने के कारण जेसीबी ने नाले को गहरा कर दिया था।

Sep 20, 2025 09:17 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

यूपी के बहराइच से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां देहात कोतवाली के चित्तौरा के मसीहाबाद गांव से सटे कोड़री गांव में शनिवार शाम साढ़े चारबजे नसरा नाले में नहा रही तीन चचेरी बहनें दिव्या (7), प्रियांशी (6), लक्ष्मी (7) गहराई में चले जाने से डूब कर लापता हो गई। दरअसल पुल निर्माण के लिए मिट्टी निकालने को जेसीबी नाले को गहरा कर दिया गया था। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये हादसा उस समय हुआ जब नाला में लगभग एक दर्जन बच्चे नहा रहे थे। इन तीनों को डूबता देख बच्चे शोर मचाते हुए बाहर भागे। बच्चियों के परिजनों व ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वह दौड़े। आनन-फानन में तैराकों को नाला में उतारा गया। कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। एंबुलेंस पर तीनों को मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, एक ही परिवार की ती बच्चियों की मौत से कोहराम मचा है। सूचना पर एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी पहुंप सिंह, एसडीएम सदर पूजा चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अफसर पहुंचे। एसडीएम का कहना है कि तीन बच्चियों के डूबने की सूचना मिली थी। बच्चियों को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सरकारी सहायता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:बहराइच में भेड़िए की दहशत, मां के सामने ही बच्चे को जबड़े में दबाकर भागा

सरयू नदी में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत

इससे पहले कैसरगंज थाना क्षेत्र के निंदीपुर गांव के निकट बुधवार की शाम सरयू नदी में नाव पलटने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने बताया, "थाना कैसरगंज अंतर्गत आने वाले निंदीपुर गांव के रहने वाले अजय ने बुधवार को अपनी पत्नी की मौत के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार किया।

फिर वह लखनऊ से आए हुए रिश्तेदारों के दो लड़कों को लेकर नाव से सरयू नदी के बीच चले गए। नदी में नाव के पलट जाने से तीनों व्यक्ति उसमें डूब गए थे। गुरुवार सुबह फील्ड यूनिट फ्लड पीएसी तथा गोताखोरों की मदद से पुलिस ने तीनों लोगों के शव बरामद किया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |