दो बीवियों संग तीन-तीन दिन का फॉर्मूला फेल, एक हफ्ते बाद ही छोटी पत्नी ने पति को छोड़ा

लाइव हिन्दुस्तान, दढ़ियाल, (रामपुर) संवाददाता
Follow us on Google News
share

दो बीवियों के साथ तीन-तीन रहने का पंचायत का फॉर्मूला एक हफ्ते में ही फेल हो गया है। छोटी पत्नी ने पति को छोड़ दिया है। जाते-जाते अपनी छोटी बेटी को साथ ले गई और बड़ी को रास्ते में ही छोड़ दिया है।

Three -days formula with two wives
दो पत्नियों का मामला पिछले हफ्ते पंचायत में पहुंचा और फैसला सुनाया गया था (एआई से बनी प्रतिकात्मक तस्वीर)

दो पत्नियों के बीच फंसे एक शख्स के पारिवारिक और आर्थिक विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत का सुनाया गया फैसला एक हफ्ते में ही फेल हो गया है। पिछले हफ्ते पंचायत ने फैसला सुनाया था कि पति दोनों पत्नियों के साथ तीन-तीन दिन रहेगा। एक दिन वह अपनी मर्जी से किसी के भी साथ रह सकता है। अब छोटी पत्नी पति को छोड़ कर कहीं चली गई है।वह अपने साथ छोटी बेटी को लेकर गई है। बड़ी बेटी को घर पर ही छोड़ दिया है। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर मिलती है तो उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। मामला यूपी के रामपुर जिले का है।

पहली शादी के दस साल बाद दूसरी की

रामपुर के दढ़ियाल चौकी क्षेत्र में एक सप्ताह पहले पंचायत बैठी थी। पंचायत में यह अनोखा और अजब मामला आया तो फरमान भी अजब ही सुनाया गया था। एक युवक की पहली शादी 14 साल पहले उत्तराखंड की एक युवती से हुई थी। इनसे उसकी दो बेटियां हुईं। बेटे की चाहत में युवक ने पहली शादी के लगभग 10 साल बाद दूसरी शादी कर ली। इसके लिए पहली पत्नी से न तो उसने कोई बात की और न ही सहमति ली थी। इसके बाद भी पहली पत्नी ने तब ज्यादा विरोध नहीं किया।

दूसरी पत्नी को भी चार साल में दो बेटियां

दूसरी पत्नी के साथ चार साल रहने के बाद भी पति की बेटे की चाहत पूरी नहीं हुई। उसे भी इस दौरान दो बेटियां ही हुईं। इसी दौरान आरोप लगा कि युवक अपनी दूसरी पत्नी के साथ ही रहने लगा और पहली पत्नी की पूरी तरह अनदेखी करने लगा। पहली पत्नी के सामने आर्थिक तंगी भी आने लगी। इससे परिवार में विवाद बढ़ने लगा। एक पति और दो पत्नियों के बीच शुरू हुआ यह विवाद इतना गहरा गया कि पंचायत बुला ली गई। पंचायत ने तीन-तीन दिन वाला फार्मूला तय किया। तीनों पक्षों ने इसे स्वीकार भी कर लिया।

अब अचानक छोटी पत्नी पति को छोड़कर कहीं चली गई। वह अपनी छोटी बेटी को साथ ले गई जबकि बड़ी बेटी को रास्ते में छोड़कर चली गई। पति ने बताया की रविवार को छोटी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसने खोजने की कोशिश की लेकिन कोई पता नहीं चला। हालांकि पत्नी के इस तरह गायब होने के बाद भी उसने पुलिस में शिकायत नहीं की है। दढ़ियाल पुलिस चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार जैसवाल ने बताया कि अगर उसके पति या परिजन की तरफ से कोई तहरीर आती है तो उसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदो बीवियों संग तीन-तीन दिन का फॉर्मूला फेल, छोटी पत्नी ने पति को छोड़ा