Hindi NewsUP NewsThree absentee doctors will lose their jobs Deputy CM Brajesh pathak has ordered their dismissal
गैरहाजिर रहने वाले तीन डॉक्टरों की जाएगी नौकरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश ने दिए बर्खास्त करने के निर्देश

गैरहाजिर रहने वाले तीन डॉक्टरों की जाएगी नौकरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश ने दिए बर्खास्त करने के निर्देश

संक्षेप: बिना सूचना लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे चिकित्सकों को लेकर सरकार का रुख सख्त है। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है ताकि उनके स्थान पर दूसरे डॉक्टरों की भर्ती हो सके।

Wed, 15 Oct 2025 08:01 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

िना सूचना लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे चिकित्सकों को लेकर सरकार का रुख सख्त है। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है ताकि उनके स्थान पर दूसरे डॉक्टरों की भर्ती हो सके। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लगातार गैरहाजिर तीन डॉक्टरों को बर्खास्त करने के आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को दिए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आगरा के शमशाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में तैनात डा. वन्दना जैन, श्रावस्ती संयुक्त जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डा. विपुल अग्रवाल, बाराबंकी के जाटा बरौली सीएचसी के डा. देववृत लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्टाफ नर्स निलंबित, अधीक्षिका पर विभागीय कार्यवाही

वाराणसी कबीर चौरा जिला महिला चिकित्सालय में 18 अगस्त को गर्भवती रिजवाना को सायंकाल ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स प्रीतम सिंह ने बिना डॉक्टरी परीक्षण रेफरल पर्ची दे दी थी। गर्भवती को एम्बुलेंस व स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं की। जिस कारण गर्भवती का प्रसव विषम परिस्थितियों में अस्पताल प्रांगण में ही हो गया। इससे प्रसूता की जिंदगी संकट में पड़ गई। घटना को गम्भीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने स्टाफ नर्स प्रीतम सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

साथ ही महिला चिकित्साधिकारी डा. सुमिता गुप्ता द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही किये जाने के दोष में उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉक्टर व कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण न रखने, ड्यूटी चार्ट, राउण्ड की व्यवस्था, रोगियों के बेड हेड टिकट पर वाइटल्स की नियमित रिकॉर्डिंग, चिकित्सालय का स्वयं नियमित राउण्ड न करने हेतु प्रमुख अधीक्षिका को भी दोषी पाया गया है। ऐसे में अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डा. नीना वर्मा के विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं।

पांच डॉक्टरों पर कसा शिकंजा

मिर्जापुर विन्ध्याचल मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) डा. विश्राम सिंह की पत्नी रमा यादव के इलाज में लापरवाही के आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि समय पर ईसीजी जांच नहीं कराई गई। इस मामले की जांच कराई गई, जिसमें मिर्जापुर चिकित्सालय के तत्समय तैनात चार चिकित्साधिकारी डा. विनय कुमार, डा. सुनील सिंह, डा. तरूण सिंह जो कि वर्तमान में मुख्य चिकित्साधिकारी, सोनभद्र के अधीन तैनात हैं एवं डा. पंकज पाण्डेय, जो वर्तमान में स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय मिर्जापुर के पल्मोनरी विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्य कर रहे हैं, उनको आरोप पत्र देकर विभागीय कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं। तत्समय तैनात स्टाफ नर्स सुषमा पाण्डेय, जो कि सेवानिवृत हो चुकी हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही अयोध्या स्थित कुमारगंज के 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को बाहर की दवा लिखने व प्राइवेट प्रैक्टिस का मामला सामने आया है। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डा. शीला वर्मा व फिजीशियन डा. अरविन्द मौर्या को आरोप पत्र देकर अनुशासनिक कार्यवाही के आदेश अपर मुख्य सचिव को दिए हैं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |