11-12 साल के 3 बच्चों ने शर्मनाक वारदात को दिया अंजाम, 6 साल की बच्ची से टॉयलेट में रेप
लोग, पीड़िता और आरोपियों की उम्र को देखते हुए गंभीर चिंता जता रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि आखिर हमारा समाज जा किधर रहा है। उदयपुर थाना क्षेत्र के दर्रा बाजार के पास एक गांव में शनिवार शाम करीब 3 बजे 6 साल की बेटी और बेटे को घर में छोड़कर माता-पिता निमंत्रण में गए थे।

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में इंसानियत के वजूद पर सवाल उठाने और समाज के लिए गंभीर चिंता के हालात पैदा करने वाली खबर सामने आई है। यहां घर के पास बाग में खेल रही छह साल की बच्ची को वहां मौजूद 11-12 साल के तीन बच्चे बगल स्थित शौचालय में उठा ले गए और दुष्कर्म किया। माता-पिता के घर आने पर बेटी ने घटना की जानकारी दी। पिता के केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ कानून के अनुसार विधिक कार्रवाई की गई है। उधर इस घटना के बारे में जिसने भी जाना वो हैरान रह गया है।
लोग, पीड़िता और आरोपियों की उम्र को देखते हुए गंभीर चिंता जता रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर हमारा समाज जा किधर रहा है। उदयपुर थाना क्षेत्र के दर्रा बाजार के पास एक गांव में शनिवार शाम करीब तीन बजे छह साल की बेटी और बेटे को घर में छोड़कर माता-पिता निमंत्रण में गए थे। माता-पिता की गैरमौजूदगी में बेटा घर से बाहर निकला तो बेटी भी करीब 200 मीटर दूर बाग में खेलने चली गई। वह देर शाम घर लौटी लेकिन उसके माता-पिता देर रात आए।
बेटी की हालत देखकर वे परेशान हो गए। पूछने पर बच्ची ने बताया कि गांव के ही तीन किशोर उसे बाग से शौचालय में ले गए। तीनों ने उसके साथ गलत काम किया। बच्ची की मां रात में ही आरोपियों के घर उलाहना लेकर गई तो उसे फटकारकर भगा दिया गया। इस पर वे रात में ही थाने गए। तीनों नाबालिगों को नामजद करते हुए दुष्कर्म का केस दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
क्या बोली पुलिस
प्रभारी एसओ मो.आफताब आलम ने बताया कि बाग में खेल रही बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपियों की उम्र 11-12 साल ही। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें बाल सुधारगृह भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

