CM योगी को जान से मारने, राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी; यूपी 112 के व्हाट्सऐप पर मैसेज
इंस्पेक्टर सहेंद्र के मुताबिक यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ की सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर एक मोबाइल नंबर से मैसेज आया। इसमें सीएम योगी को 24 घंटे के अंदर जान से मारने और अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी थी। मैसेज संवाद अधिकारी ने शनिवार शाम 05 बजकर 16 मिनट 50 सेकेंड पर देखा।

UP News : यूपी 112 के सोशल मीडिया डेस्क के व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने और अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यूपी 112 मुख्यालय के इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में व्हाट्सऐप नम्बर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जानकारी एडीजी कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, एटीएस और सुरक्षा मुख्यालय को दी गई। धमकी के बाद से सुरक्षा को लेकर अलर्ट कर दिया। खुफिया एजेंसियां, एसटीएफ, साइबर क्राइम टीम और पुलिस को मैसेज भेजने वाले की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
इंस्पेक्टर सहेंद्र के मुताबिक यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ की सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर एक मोबाइल नंबर से मैसेज आया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 24 घंटे के अंदर जान से मारने और अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी थी। मैसेज यूपी 112 मुख्यालय पर नियुक्त संवाद अधिकारी शारदा यादव ने शनिवार शाम 05 बजकर 16 मिनट 50 सेकेंड पर देखा। इंस्पेक्टर सहेंद्र ने तहरीर में लिखा कि शारदा ने उन्हें मैसेज की जानकारी दी। धमकी भरे मैसेज का स्क्रीन शॉट लिया गया। तत्काल इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। उनके निर्देश पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में व्हाट्सऐप नंबर के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कराया गया।
इंस्पेक्टर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस को धमकी वाले मैसेज का स्क्रीन शॉट और साक्ष्य मुहैया कराए। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक यूपी 112 की सोशल मीडिया सेल में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र की तहरीर पर व्हाट्सऐप नम्बर के आधार पर धमकी, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तफ्तीश की जा रही है। मामले की जानकारी एडीजी कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, सुरक्षा मुख्यालय और एसटीएस को भी दे दी गई है। तफ्तीश और मैसेज भेजने वाले की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
क्या बोली पुलिस
अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली बसंथ कुमार ने बताया कि धमकी भरा मैसेज भेजने वाले की लोकेशन और आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। साइबर क्राइम सेल को डिटेल भेजी गई है। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों, सुरक्षा मुख्यालय और एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। कई टीमें धमकी भेजने वाले का पता लगा रही हैं।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

