Hindi NewsUP NewsThis is punishment for infidelity husband who killed wife and went to police station to confess
बेवफाई की यही सजा; पत्नी को मार कर थाने पहुंचे पति का कबूलनामा, बोला- हत्या करने का नहीं है दुख

बेवफाई की यही सजा; पत्नी को मार कर थाने पहुंचे पति का कबूलनामा, बोला- हत्या करने का नहीं है दुख

संक्षेप:

कानपुर में पत्नी की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। जेल में आरोपित रातभर जागता रहा। उसने खाना तक नहीं खाया। पूछने पर बताया कि उसे पत्नी की हत्या करने का दुख नहीं है। बेवफाई की यही सजा है। उसे बस बहन की शादी में न जाने का दुख है।

Jan 19, 2026 11:40 am ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के कानपुर के महाराजपुर में पत्नी की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। जेल में आरोपित रातभर जागता रहा। उसने खाना तक नहीं खाया। पूछने पर बताया कि उसे पत्नी की हत्या करने का दुख नहीं है। दो माह बाद बहन की शादी में शामिल न हो पाने का दुख है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर के रहने वाले सचिन सिंह ने चार माह पहले घर के सामने रहने वाली श्वेता सिंह से परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की था। दोनों रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। शुक्रवार देर रात सचिन ने पत्नी श्वेता को इंजीनियरिंग छात्रों के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर खुद ही महाराजपुर थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं शनिवार रात थाने की हवालात में बिताने के दौरान वह पूरी रात नहीं सोया। रात भर एक कोने में बैठा जागता रहा। इसके अलावा सचिन ने रात में खाना तक नहीं खाया।

रविवार सुबह उसे जब जेल भेजा जा रहा था तो उसने बताया कि पत्नी की हत्या करने का कोई दुख नहीं है। वह उसे बहुत प्यार करता था, लेकिन उसने बेवफाई की, जिसकी सजा उसे दी है। दो माह बाद उसकी छोटी बहन की शादी है, लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हो पाएगा। इसी बात का दुख है। वहीं शनिवार देर रात सचिन के परिजन थाने पहुंचे तो उनको देखकर वह बिलख पड़ा। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया सचिन सिंह को जेल भेजा है।

ये भी पढ़ें:नवदंपति का कमरे में मिला शव, ढाई महीने पहले ही की थी लव मैरिज

चारपाई पर मिली थी लाश

पुलिस को कमरे के अंदर एक चारपाई पर श्वेता की लाश पड़ी मिली। अधिकारियों ने बताया कि यह जोड़ा पिछले कुछ महीनों से वहीं रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है। अपने शक को आजमाने के लिए वह बाहर गया और उसने अपनी पत्नी को बताया था कि वह शनिवार को घर लौटेगा।

उसने दावा किया कि शुक्रवार रात को वह अचानक घर लौटा और कथित तौर पर उसे पड़ोस के दो युवकों के साथ पाया, जिससे झगड़ा शुरू हुआ था। इस मामले में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया उससे पूछताछ की जा रही है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |