हिंदू और सनातियों की जीत है; केकेआर से मुस्तफिजुर रहमान की विदाई पर बोले संगीत सोम

Jan 04, 2026 07:14 am ISTPawan Kumar Sharma मुख्य संवाददाता, कानपुर
share

संगीत सोम ने आईपीएल की केकेआर टीम से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान की विदाई पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सनातनियों की जीत कहा है। दरअसल, हाल ही में संगीत सोम ने शाहरुख खान को गद्दार कहा था।

हिंदू और सनातियों की जीत है; केकेआर से मुस्तफिजुर रहमान की विदाई पर बोले संगीत सोम

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान की विदाई पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सनातनियों की जीत कहा है। दरअसल, हाल ही में संगीत सोम ने शाहरुख खान को गद्दार कहा था।

आईपीएल 2025 की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट आने के बाद सियासत गरमा गई है। केकेआर द्वारा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने शाहरुख खान को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी। ​संगीत सोम ने अपने बयान में सीधे तौर पर केकेआर के मालिक और सुपरस्टार शाहरुख खान पर निशाना साधा था। बांग्लादेशी खिलाड़ी को बाहर करने की मांग की थी। इसके बाद शिवसेना और रामभद्राचार्य ने भी टिप्पणी की थी। अब बीसीसीआई ने केकेआर से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने को कहा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

हिंदू और सनातनियों की जीत

संगीत सोम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीसीसीआई ने जो निर्णय लिया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह भारत के सभी हिंदुओं और सनातनियों की जीत है। शाहरुख खान को अब समझ में आ गया है कि भारत में रहकर सनातनियों से पंगा लेना या उनके विरुद्ध चलना सही नहीं होगा। उन्हें यह एहसास हो गया है कि देश के करोड़ों सनातनियों ने ही उन्हें शाहरुख खान बनाया है। ​संगीत सोम ने बीसीसीआई के रुख की सराहना करते हुए कहा कि देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी खिलाड़ी या सोच को भारत में जगह नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यापार और खेल से ऊपर देश की संस्कृति और धर्म है। उन्होंने कहा, यह देश के करोड़ों सनातनियों की जीत है, शाहरुख को असलियत समझ आ गई होगी।

शाहरुख खान गद्दार है: भाजपा नेता

पूर्व मंत्री संगीत सोम ने एक भाषण के दौरान शाहरुख खान पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि गद्दारों को देश में रहने का हक नहीं है। एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है और दूसरी तरफ आईपीएल में क्रिकेटरों को खरीदने का काम किया जा रहा है। अभिनेता शाहरुख खान ने बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को लगभग 9 करोड़ में खरीदा है। इसे भारत में रहने का हक नहीं है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।