Hindi NewsUP NewsThis is a BJP sports competition SP MP Ramashankar Vidyarthi said after not being invited to the event
ये भाजपा का खेल प्रतियोगिता है; कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर भड़के सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी

ये भाजपा का खेल प्रतियोगिता है; कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर भड़के सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी

संक्षेप:

देवरिया में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने इसे भाजपा खेलकूद प्रतियोगिता बताते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं, लेकिन उन्हें इस प्रतियोगिता में नहीं बुलाया गया।

Jan 09, 2026 01:31 pm ISTPawan Kumar Sharma निज संवाददाता, देवरिया
share Share
Follow Us on

यूपी के देवरिया जिले के भाटपाररानी के मल्हना स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने इसे भाजपा खेलकूद प्रतियोगिता बताते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं, लेकिन उन्हें इस प्रतियोगिता में नहीं बुलाया गया न तो किसी अधिकारी न उनसे बात की। यह मामला वह सदन में उठाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने शुक्रवार को सांसद खेल प्रतियोगिता को लेकर अपना एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा है कि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र की जनता, खिलाड़ियों व नौजवानों, सांसद पद का अपमान भाजपा ने किया है। पूरे देश में सांसद खेल प्रतियोगिता हो रही है। सलेमपुर के सांसद को उस प्रतियोगिता में न बुलाना, केवल यह सलेमपुर के सांसद का अपमान नहीं, बल्कि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता का भी अपमान है। यह खिलाड़ियों और नौजवानों का अपमान है।

सपा सांसद ने आगे कहा कि जनता की कमाई से यह खेल कूद प्रतियोगिता क्रीड़ा विभाग का द्वारा कराया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सांसद खेल प्रतियोगिता न होकर भाजपा खेल प्रतियोगिता हो गई। जिसमें वहां के सांसद को ही नहीं बुलाया गया, सलेमपुर की जनता इससे आहत है। भारत सरकार से इसकी जांच कराने के साथ ही सदन में भी उठाऊंगा। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराऊंगा। अधिकारियों ने मुझसे बात नहीं की, बल्कि भाजपा के पूर्व सांसद व भाजपा नेताओं को बुलाकर यह कार्यक्रम कराया गया। इसकी जांच होगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |