यूपी के इस जिले में शुरू हुआ यह अभियान, घर-घर जाएंगी 2304 टीमें, सभी ब्लॉक करेंगे निगरानी

Apr 08, 2026 05:32 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। ये टीमें घर-घर जाकर बीमारियों की जांच करेंगी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। सभी ब्लॉक इन कामों की निगरानी करेंगे।

यूपी के इस जिले में शुरू हुआ यह अभियान, घर-घर जाएंगी 2304 टीमें, सभी ब्लॉक करेंगे निगरानी

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत 2304 टीमों का गठन किया है। ये टीमें घर-घर जाकर बीमारियों की जांच करेंगी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। जिले में संचारी रोग व दस्तक अभियान को लेकर 2304 टीमों का गठन किया गया है। साथ ही कार्यों की निगरानी के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर 14 व सभी ब्लाकों पर चार-चार टीम का गठन किया गया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर-घर अभियान टीम में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्यों को शामिल किया है। एक अप्रैल से संचारी अभियान शुरू हो चुका है, लोगों को दस्तक अभियान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद 10 अगस्त से 30 अगस्त तक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पचायतों में प्रधानों व सचिवों को विशेष सफाई अभियान चलाने की जिम्मेदारी

टीम सभी घरों पर क्षय रोग, कुष्ठ रोग, बुखार, मलेरिया, दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों, अन्य रोगों से प्रभावित लोगों के प्रति भी संवेदीकरण का कार्य करेगी। दस्तक अभियान के दौरान किसी रोग के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड किया जाएगा। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी व पंचायतों में प्रधानों व सचिवों को गली मुहल्लों नाली व नालियों की विशेष सफाई अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पानी निकासी कराने, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा ताकि वहां मच्छर पैदा न हों। साथ ही सभी को जागरूक किया जाएगा।

अति संवेदनशील शहरी वार्ड व गांव

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 13 शहरी व 20 गांव को चिन्हित किया है। जहां गर्मी के मौसम में बुखार मलेरिया डेंगू के मरीज ज्यादा मिलते हैं। इन इलाकों में विभाग विशेष नजर रखेगा। इनमें शहरी क्षेत्र में गौसपुर, विजय गांव, नसीरपुर, मीरानपुर, शिवबाबा, नरियांव, हाजीपुर, शिवम कॉलोनी, मोहम्मदपुर छज्जापुर, मुबारकपुर, नेहरूनगर, ग्रामीण क्षेत्र में रायपुर, कुटियवा, बेवाना, भूलेपुर, लंगड़ी पृथ्वीपुर, केवटला, डड़वा, हंसवर, गिरैया बाजार, बड़ेपुर, सेठा कला, खदरा, रामनगर, जमदरा, खेमापुर, हाफिजपुर लंगड़ी, सरायवाला, दुमदुमा, चहोड़ा घाट, रुस्तमपुर, आसपुर व गौरा गूजर, डिहवा गांव में विभागीय जांच टीम समय-समय पर निरीक्षण करेगी। साथ ही इन क्षेत्रों में छिड़काव कार्य लगातार किया जाएगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।