लखनऊ- कानपुर एक्स्प्रेस वे पर बैन रहेंगे ये वाहन; हाईवे के मुकाबले महंगा रहेगा सफर

हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मंगलवार सुबह 8 बजे से वाहनों के लिए खुल जाएगा। इस पर केवल चार पहिया और भारी वाहन चल सकेंगे, जबकि दोपहिया व तीनपहिया प्रतिबंधित रहेंगे। 35-45 मिनट में सफर पूरा होगा। कार, जीप और एसयूवी के लिए एक तरफ का टोल 275 रुपये निर्धारित किया गया है।

LUCKNOW-KANPUR EXPRESSWAY

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर 120 की स्पीड से वाहन दौड़ाने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा। उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी होंगे। अगले दिन यानी मंगलवार की सुबह आठ बजे से एक्सप्रेस वे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। आधुनिक तरीके से तैयार इस एक्सप्रेस वे पर छोटे चार पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड 120 तो भारी वाहनों की स्पीड 80 किमी प्रति घंटे निर्धारित की गई है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर छह स्थानों पर इंटरजेंच बनाए गए हैं, जहां से लोग एक्सप्रेस वे पर प्रवेश और निकासी कर सकेंगे। लखनऊ में दारोगाखेड़ा के पास मेन टोल, बनी और हरौनी में इंटरचेंज बनाए गए हैं। उन्नाव जिले में अजगैन और अमरसास में इंटरचेंज हैं। कानपुर में आजाद चौक पर मेन टोल गेट और इंटरचेंज हैं।

टू और थ्री व्हीलर प्रतिबंधित

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और दोपहिया वाहन प्रतिबंधित हैं। सिर्फ चार पहिया और भारी वाहन ही इस पर जा सकते हैं। पुराने नेशनल हाईवे-25 पर लखनऊ से कानपुर जाने में 2.5 से 03 घंटे लगते थे। एनई-6 पर यह सफर अब 35 से 45 मिनट में पूरा होगा।

हाईवे के मुकाबले महंगा होगा सफर

लखनऊ-कानपुर हाईवे के मुकाबले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा होगा। मंगलवार सुबह आठ बजे से वाहनों के लिए खुलने के साथ ही इस पर टोल टैक्स वसूला जाने लगेगा। हाईवे पर एक तरफ का कार, जीप, एसयूवी से जहां 95 रुपये लिए जाएंगे वहीं एक्सप्रेस वे पर यह 275 रुपये होगा। एक्सप्रेस वे पर सफर लखनऊ में दरोगाखेड़ा से शुरू किया जा सकता है जो कानपुर के आजाद चौक तक होगा। सोमवार को एक्सप्रेस वे का लोकार्पण लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ करेंगे।

एआई से पढ़ेंगे वाहन नंबर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर प्रवेश करते समय ही ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकोगनिशन (एएनपीआर+एआई) कैमरे वाहन की फोटो खीचेंगे और एआई की मदद से नंबर पढ़ेगा। साथ में लगा रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) रीडर फास्टैग को रीड कर सिस्टम को भेजेगा। वहां से वाहन का टोल अपने आप सिस्टम काट लेगा।

राजनाथ सिंह और गडकरी करेंगे सफर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 51 किलोमीटर सफर करेंगे। इससे पहले दोनों एक्सप्रेस वे के 51 किमी पर उन्नाव जिले में स्थित नेवरना-पड़रीखुर्द में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। नेवरना-पड़रीखुर्द में ही कानपुर की तरफ से आने वाली साइड में एक्सप्रेस वे का रेस्ट एरिया बनाया जाएगा। इसके लिए यहां पर दो एकड़ से अधिक जमीन छोड़ी गई है। वहीं पर समारोह का आयोजन किया जाएगा।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।