Hindi NewsUP Newsthese six trains passing through up have lost their superfast status making travel cheaper
यूपी से होकर गुजरने वाली इन छह ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यात्रा करना हुआ सस्ता

यूपी से होकर गुजरने वाली इन छह ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यात्रा करना हुआ सस्ता

संक्षेप:

ये ट्रेनें अब मेल, एक्सप्रेस के तौर पर चलेंगी। इस बदलाव में सभी ट्रेनों के नंबर भी बदल दिए गए हैं। सुपरफास्ट का दर्जा खत्म होने से यात्रियों को इन ट्रेनों में सुपरफास्ट का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। रेलवे ने होली पर यात्रियों की बढ़ी संख्या के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी फैसला लिया है। 

Feb 11, 2026 06:16 pm ISTAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Railway News: हावड़ा से यूपी की राजधानी लखनऊ होकर देहरादून और जम्मू तवी जाने वाली छह ट्रेनों का सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा खत्म कर दिया गया है। अब ये ट्रेनें मेल, एक्सप्रेस के तौर पर चलेंगी। इस बदलाव में सभी ट्रेनों के नंबर भी बदल दिए गए हैं। सुपरफास्ट का दर्जा खत्म होने से यात्रियों को अब इन ट्रेनों में सुपरफास्ट का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा, जिससे उनकी यात्रा सस्ती हो जाएगी। इस बीच रेलवे ने होली पर यात्रियों की बढ़ी तादात के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी फैसला लिया है। इन ट्रेनों से रेलवे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार 13 से 16 फरवरी के बीच नए नंबर प्रभावी हो जाएंगे। इन ट्रेनों में 12327 हावड़ा-देहरादून सुपरफास्ट अब ट्रेन नंबर 13035 हावड़ा-देहरादून मेल बन कर 14 फरवरी से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन देहरादून-हावड़ा 15 फरवरी से 12238 नंबर की बजाय 13036 से चलेगी। ट्रेन नंबर 12369 हावड़ा-देहरादून सुपरफास्ट 13 फरवरी से मेल ट्रेन के तौर पर नए नंबर 13037 से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 13037 से देहरादून से हावड़ा के लिए 14 फरवरी से चलेगी।

ट्रेन नंबर 12331 हावड़ा-जम्मू तवी को 14 फरवरी से नए नंबर 13041 से चलाया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन नंबर 12332 जम्मू तवी-हावड़ा 16 फरवरी से नए नंबर से 13042 से चलेगी। बताया जाता है कि इन ट्रेनों की औसत गति 55 किमी प्रतिघंटा से भी कम रहने के कारण ही रेलवे ने सुपरफास्ट का दर्जा खत्म करते हुए मेल एक्सप्रेस कर दिया है। अब स्लीपर क्लास के यात्रियों को सुपरफास्ट चार्ज के तौर पर 30 और एसी क्लास के यात्रियों को 45 रुपये अतिरिक्त नहीं देने पड़ेंगे।

होली पर स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे

रेलवे प्रशासन ने लखनऊ-खातीपुर, मऊ-अंबाला और बढ़नी-अमृतसर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;