Hindi NewsUP Newsthese 23 districts of UP, jowar and bajra will also be available along with free ration distribution January date
यूपी के इन 23 जिलों में फ्री राशन के साथ ज्वार और बाजरा भी मिलेगा, 8  से इस डेट तक होगा वितरण

यूपी के इन 23 जिलों में फ्री राशन के साथ ज्वार और बाजरा भी मिलेगा, 8 से इस डेट तक होगा वितरण

संक्षेप:

यूपी में जनवरी महीने के फ्री राशन वितरण डेट आ गई। 8 जनवरी फ्री राशन वितरण शुरू होगा। इसके साथ 23 जिलों में फ्री राशन के साथ ही ज्वार और बाजरा भी मिलेगा।

Jan 07, 2026 08:44 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।यूपी में जनवरी महीने के फ्री राशन वितरण की डेट आ गई। प्रदेशभर में कार्डधारकों 8 जनवरी से 28 जनवरी तक फ्री राशन वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में चयनित 23 जिलों गुरुवार राशन की दुकानों पर कार्डधारकों को अन्य राशन के साथ ज्वार-बाजरा भी दिए जाएंगे। इस संबंध में खाद्य आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों व जिला पूर्ति अधिकारियों के नाम आदेश जारी कर दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके तहत प्रदेश में गुरुवार से शुरू होने जा रहे राशन वितरण कार्यक्रम के तहत 23 जिलों में अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, औरैय्या, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, अमरोहा, सम्भल, उन्नाव तथा बुलंदशहर में प्रति अन्त्योदय कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं, 11 किलोग्राम चावल तथा 10 किलोग्राम ज्वार-बाजरा नि:शुल्क दिया जजाएगा। वहीं शेष जिलों में प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं, 21 किलो चावल नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।

कोटे की दुकान पर इतने बजे से मिलेगा राशन

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोटे की दुकान पर फ्री राशन गुरुवार से शुरू होगा। इसके लिए समय निर्धारित किया गया है। कोटे की दुकान पर फ्री राशन का वितरण सुबह 08 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 02 बजे से शाम 06 तक कार्डधारक राशन ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें:योगी सरकार 21 जिलों में चलाने जा रही बड़ा अभियान, घर-घर जाएंगी टीमें
ये भी पढ़ें:ग्राम पंचायत और विधानसभा के वोटर संख्या में अंतर क्यों? अखिलेश का SIR पर सवाल
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |