मुझसे कुछ नहीं हो सकता... डॉक्टर भाई को सुसाइड नोट लिख NEET छात्रा ने खुदकुशी की

हिन्दुस्तान, महराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज के चौपरिया गांव में नीट परीक्षा देकर लौटी एक छात्रा ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। वह डॉक्टर बनने की तैयारी कर रही थी और उसके बड़े भाई ने एमबीबीएस किया है। आशंका है कि अपेक्षित अंक न मिलने के तनाव में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

symbolic pic

महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया गांव के एक टोले में सोमवार को एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा रविवार को गोरखपुर में आयोजित नीट परीक्षा देकर लौटी थी और डॉक्टर बनने का सपना संजोए हुए थी। सोमवार को घर में अकेले रहने के दौरान उसने यह कदम उठा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया।

दो भाइयों की इकलौती बहन थी

परिजनों के अनुसार छात्रा अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद सभी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाता था। छात्रा का बड़ा भाई वर्ष 2021 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुका है। भाई से प्रेरित होकर वह भी डॉक्टर बनने के लिए लगातार मेहनत कर रही थी और लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। रविवार को उसने गोरखपुर में परीक्षा दी थी।

सुसाइड नोट में लिखा- मुझसे कुछ नहीं हो सकता भैया

बताया जा रहा है कि सोमवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर जान दे दी। चर्चा है कि उसने नीट के प्रश्नपत्र पर कथित रूप से लिखा था, "मुझसे कुछ नहीं हो सकता भैया जी, ओके?" इससे आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा के बाद उसने अपने उत्तरों का मिलान किया होगा और अपेक्षा के अनुरूप अंक नहीं मिलने की चिंता में तनाव में आ गई होगी। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमुझसे कुछ नहीं हो सकता... डॉक्टर भाई को सुसाइड नोट लिख NEET छात्रा ने खुदकुशी की