संविधान में SIR जैसा शब्द नहीं, यह मताधिकार छीनने के लिए; कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा का हमला

संविधान में SIR जैसा शब्द नहीं, यह मताधिकार छीनने के लिए; कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा का हमला

संक्षेप:

यूपी कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा ने हमला बोलते हुए कहा कि संविधान में SIR जैसा शब्द नहीं, यह मताधिकार छीनने के लिए यह भाजपा और चुनाव आयोग का इजाद किया तरीका है।

Nov 08, 2025 08:00 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि एसआईआर का जिक्र संविधान में नहीं है। यह भाजपा और चुनाव आयोग का इजाद किया तरीका है, ताकि लोगों से मत का अधिकार छीना जा सके। लोकतंत्र तभी तक जीवित है, जबतक मताधिकार सुरक्षित है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कांग्रेस मुख्यालय पर उनके साथ अमेठी सांसद केएल शर्मा, इलाहाबाद सांसद उज्जवल रमण सिंह और पूर्व सांसद पीएल पुनिया के साथ उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत एकत्रित 17,95,370 प्रतियां शनिवार को दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय भेजी गई हैं। कांग्रेस माह के अंत में वोट चोरी के खिलाफ एक बड़ी रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति को कम से कम पांच करोड़ हस्ताक्षरों की प्रति सौंपी जाएगी।

मोना मिश्रा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत देश के सामने रखे हैं। जनता को भी उनके आरोपों पर विश्वास है। एसआईआर के बहाने लोगों का वोट छीना जा रहा है। चुनाव आयोग की मंशा कैसी है, उसका अंदाजा इस बात से ही हो जाता है कि बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बाद दूरदर्शन ने एक्स पर पोस्ट किया, एनडीए ने बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग चुप है। नकली पते, फर्जी नाम, अधूरी जानकारी और एक जैसी फोटो वाले मतदाता बनाए जा रहे हैं।

एसआईआर रोका जाए

इलाहाबाद से कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने एसआईआर रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार में इसका हाल देख चुके हैं। पूर्व भाजपा सांसद राकेश सिन्हा दिल्ली के बाद बिहार में भी मतदान करते हैं। सांसद शांभवी चौधरी के दोनों हाथों की अंगुलियों में स्याही लगी थी। वहीं, अमेठी सांसद केएल शर्मा ने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि बीएलओ मनमानी न कर सके। हमारा बीएलए और हर कार्यकर्ता मताधिकार की सुरक्षा में लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
गृह जनपद में होगी नर्सों की तैनाती, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की घोषणा
यूपी पंचायत चुनाव टल सकते हैं, प्रशासनिक स्तर पर अटकलें तेज, जानें वजह
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |