सब्र जवाब देने लगा, टीईटी पास अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टीईटी पास अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी टीईटी पास अभ्यर्थी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंच गए।  अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

सब्र जवाब देने लगा, टीईटी पास अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी
लखनऊ में टीईटी पास अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी टीईटी पास अभ्यर्थी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंच गए।

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की राह देख रहे बीटीसी और डीएलएड के साथ टीईटी पास अभ्यर्थियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लखनऊ में प्रदर्शन करने पहुंचे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंच गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों और सरकार तक आवाज पहुंचाने की कोशिश की।

अभ्यर्थियों का कहना है कि टीईटी पास करने के बाद अब उनकी नजर शिक्षक भर्ती के विज्ञापन पर है। परीक्षा की तैयारी में वर्षों मेहनत और समय लगाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सरकार को रिक्त शिक्षक पदों का आकलन कर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सके।

13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पास

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का परिणाम 26 अगस्त को जारी किया गया है। परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर 5,71,435 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 7,59,513 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। दोनों स्तरों को मिलाकर 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी टीईटी में सफल हुए हैं।टीईटी परिणाम आने के बाद से ही अभ्यर्थियों की नजर शिक्षक भर्ती पर है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी संख्या में टीईटी पास होने के बाद अब सरकार को भर्ती प्रक्रिया में तेजी दिखानी चाहिए। उनका कहना है कि सिर्फ परीक्षा पास कर लेना पर्याप्त नहीं है, जब तक रिक्त पदों पर भर्ती का मौका नहीं मिलेगा तब तक उनकी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन का इंतजार

टीईटी पास अभ्यर्थियों के मुताबिक शिक्षक भर्ती के लिए अधियाचन भेजे जाने की जानकारी सामने आ चुकी है। अब उन्हें आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार है। टीईटी पास अभ्यर्थियों ने कहा कि विज्ञापन जारी होने के बाद ही अभ्यर्थी पद, विषय, योग्यता और अन्य शर्तों के आधार पर आवेदन कर सकेंगे।प्रदर्शन कर रहे टीईटी पास अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की कि भर्ती प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा न खींचा जाए। रिक्त पदों की संख्या स्पष्ट कर जल्द विज्ञापन जारी किया जाए और चयन प्रक्रिया पूरी कर योग्य अभ्यर्थियों को स्कूलों में नियुक्ति दी जाए। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsTET पास अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे अभ्यर्थी