Hindi NewsUP Newsterrorists had planned to terrorize lucknow were doing recce of important places
आतंकियों ने लखनऊ को दहलाने का बनाया था प्लान, प्रमुख स्थानों की कर रहे थे रेकी

आतंकियों ने लखनऊ को दहलाने का बनाया था प्लान, प्रमुख स्थानों की कर रहे थे रेकी

संक्षेप:

खुफिया एजेन्सियों के मुताबिक सुहेल ने पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है। उसके सम्पर्क में रहने वाले कई लोगों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। पता किया जा रहा है कि यूपी के लखनऊ के अलावा और कौन से जिले निशाने पर थे। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि किस आतंकी संगठन के लिए ये लोग काम रहे थे।

Nov 12, 2025 05:45 am ISTAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

गुजरात में आतंकी गतिविधियों के शक में पकड़े गए सुहेल अहमद और आजाद नबी को उनके आकाओं ने लखनऊ में दहलाने के लिए पूरा प्लान तैयार कर दिया था। इसको देखते हुए ही वह अपनी तैयारी करने के लिए लखनऊ में प्रमुख स्थानों की रेकी कर रहे थे। सुहेल ने कुछ समय पहले लखनऊ में अपने मददगार चार युवकों से मुलाकात भी की थी। खुफिया एजेन्सियों को ऐसे ही सुराग हाथ लगे है। अब शाहीन और उसके भाई डॉ. परवेज के बारे में कई और जानकारियां मिलने के बाद एटीएस भी इस बिन्दु पर पड़ताल कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खुफिया एजेन्सियों के मुताबिक सुहेल ने पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है। इसके आधार पर ही उसके सम्पर्क में रहने वाले कई लोगों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। यह भी पता किया जा रहा है कि यूपी के लखनऊ के अलावा और कौन से जिले निशाने पर थे। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि किस आतंकी संगठन के लिए ये लोग काम रहे थे।

दिल्ली विस्फोट को लेकर भी हो रही पूछताछ

इन दोनों से दिल्ली विस्फोट को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेन्सियां और यूपी एटीएस इन दोनों आतंकियों से दिल्ली विस्फोट को लेकर भी पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी इन सभी के एक दूसरे से सम्पर्क का पता नहीं चल सका है। अधिकारी भी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।

लखनऊ में चप्पे-चप्पे पर चौकसी

दिल्ली धमाकों के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटीज की गाइडलाइन आ गई। तुरंत विजिटर पास, एंट्री टिकट पर रोक लग गई। एंट्री टिकट और पास के जरिए यात्री के रिश्तेदार, करीबी उनको विदा करने टर्मिनल के भीतर कुछ दूरी तक जा सकते हैं। चप्पे-चप्पे पर सीआईएसएफ की टुकड़ियां सघन जांच करती नजर आईं। बुलेटप्रूफ गाड़ियों में झरोखे से निकली स्वचालित राइफल की नाल धूप में चमक रही थी। साथ ही बता रही थी कि किसी आरजक तत्व को पल भर भी संभलने का मौका नहीं मिलने वाला।

विजिटर पास पर रोक फिलहाल तीन दिन के लिए लगाई गई है। सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट परिसर के भीतर और बाहर निगरानी (सर्विलांस) को बढ़ा दिया गया है। यहां तक कि विमान में बैठने से पहले एसएलपीसी यानी सेकंडरी लैडर प्वाइंट जांच अनिवार्य हो गई है। सामान्य रूप से यह जांच रैंडम आधार पर इक्का-दुक्का यात्रियों की होती है। प्रस्थान और प्रवेश गेट पर यात्रियों की औचक जांच की जा रही है। परिसर में प्रवेश करने से पहले यात्रियों और कर्मचारियों की आईडी की एयरपोर्ट सुरक्षा समूह जांच कर रहा है। इसके अलावा यात्रियों के बैगेज की जांच प्रवेश से पहले हो रही है। एयरलाइंस और निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड विमानों के आसपास तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट पर क्विक एक्शन टीम तैनात की गई है। साथ ही श्वान और बम निरोधक दस्ता लगातार पेट्रोलिंग करता दिखा। कानपुर रोड या शहीद पथ से आने वाले वाहनों की सरोजनीनगर पुलिस रैंडम आधार पर जांच कर रही है।

साल 2007 में दिखी थी दहशत

लखनऊ में साल 2007 में दहशत दिखी थी जब कचहरी ब्लास्ट ने लखनवी नफासत और तहजीबी मिजाज को गहरी चोट पहुंचाई थी। 18 साल बाद जब दिल्ली में धमाके के तार लखनऊ से जुड़े तो फिर शहर सहमा हुआ दिखा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। जगह-जगह तलाशी हो रही थी। एयरपोर्ट पर पुलिस और सीआईएसएफ का चक्रव्यूह बना हुआ था। हालांकि, रेलवे स्टेशनों और बसअड्डों पर सामयिक जांच ही हुई। अतिरिक्त सतर्कता न होने से कुछ अधूरा रहा। हिन्दुस्तान टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर पड़ताल की।

ये भी पढ़ें:बीमार समधन को देखने गए थे, लौट न पाए; धमाके में मरे व्यापारी का शव अमरोहा पहुंचा
ये भी पढ़ें:क्या है आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की 'VBIED' वाली साजिश, कार धमाके के बाद चर्चा
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |