Hindi NewsUP NewsTerror criminals UP Minister Ashish Patel elder brother was stopped on way and shown pistol he ran away to save his life
यूपी में बदमाशों की दहशत: मंत्री आशीष पटेल के बड़े भाई का रास्ता रोककर दिखाया तमंचा, जान बचा भागे

यूपी में बदमाशों की दहशत: मंत्री आशीष पटेल के बड़े भाई का रास्ता रोककर दिखाया तमंचा, जान बचा भागे

संक्षेप:

चित्रकूट में अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के कार सवार बड़े भाई अरुण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह को रविवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका और विवाद के बाद तमंचा निकाल लिया।

Nov 17, 2025 10:36 pm ISTDinesh Rathour चित्रकूट
share Share
Follow Us on

यूपी के चित्रकूट में अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के कार सवार बड़े भाई अरुण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह को रविवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका और विवाद के बाद तमंचा निकाल लिया। तमंचा देखते ही अरुण कुमार ने कार पीछे की और तेजी से घर की तरफ भगा दी। बदमाश कुछ दूर पीछा करते हुए गाली-गलौज करते रहे। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रैपुरा थाना क्षेत्र के हनुमान गंज लौरी निवासी मंत्री आशीष पटेल के बड़े भाई अरुण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह रविवार की शाम एक तिलकोत्सव कार्यक्रम में गए थे। उन्होंने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि वह वहां से देर शाम करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे। हनुमान गंज के मुख्य मार्ग में दिलीप सिंह के ट्यूबबेल के पास उन्हें दो लोग बीच रास्ते में बाइक लगाकर खड़े नजर आए। गाड़ी की रोशनी में देखा तो यह सोनू पुत्र लालमन निवासी कोलसा मजरा लौरी व आशीष पुत्र कैलाश सिंह निवासी जगजीत सिंह का पुरवा मजरा लौरी थे। इन दोनों ने उन्हें रोक लिया। वे दोनों बहस करने लगे। इसी दौरान आशीष ने तमंचा निकाल लिया।

तमंचा देख उन्होंने अपनी कार पीछे की और तेजी से घर की तरफ भगाई। घर पहुंचते ही सोनू के चाचा का लड़का हीरो, सोनू का पिता लालमन, राजेश उर्फ पहलवान और पहलवान का लड़का आए और गाली-गलौज करने लगे। धमकी दी कि घर में घुसकर जान से मार देंगे। जब मैंने वीडियो बनाना शुरू किया तो वे भाग गए। प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। बाइक सवार सोनू व आशीष को पकड़कर दोनों से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपित फरार हो गए है। जिनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:सोनभद्र हादसा: 30 की जगह 150 फीट पर हो रहा था खनन, प्रशासन की नाकामी उजागर
ये भी पढ़ें:शादी से 15 दिन पहले छत से गिर गई दुल्हन, अंतिम समय में दूल्हे ने बदल दिया फैसला
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |