दसवीं के छात्र ने नौंवी की छात्रा को शादी का झांसा दे किया रेप, इस जिद पर अड़ी नाबालिग
नाबालिग छात्रा की मां शिक्षामित्र हैं। उनकी अनुपस्थिति में आरोपी छात्र रिश्तेदार होने के चलते घर आता-जाता था। उसने नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर रेप किया। एक ही स्कूल होने के चलते आरोपी के दोस्त भी घर आने लगे। वे बेटी को किराए के कमरे पर ले जाते थे। वहां आरोपी दुष्कर्म करता था।

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना कुतुबशेर क्षेत्र में शिक्षामित्र की कक्षा नौ में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसी के स्कूल के दसवीं के छात्र ने कई बार घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र सहित परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी छात्र रिश्ते में पीड़िता के पिता के मामा का लड़का है।
नाबालिग छात्रा की मां शिक्षामित्र है, उन्होंने थाना कुतुबशेर में दर्ज कराए मामले में बताया कि उनकी अनुपस्थिति में आरोपी छात्र रिश्तेदार होने के चलते घर आता-जाता था। इसी बीच उसने नाबालिग बेटी से नजदीकियां बढ़ाई और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। एक ही स्कूल होने के चलते आरोपी के दोस्त भी घर आने लगे और बेटी को किराए के कमरे पर ले जाते थे, जहां आरोपी छात्र दुष्कर्म करता था।
आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो-फोटो भी बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। छात्रा मानसिक तनाव में है। पीड़िता की मां ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उनके मोबाइल पर आरोपी ने उनकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेजे। उन्होंने बेटी से जानकारी ली तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के भाइयों व मां से बात की तो आरोप है कि उन्होंने बेटी को मार देने बात कहते हुए गाली-गलौच की। जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने थाना कुतुबशेर में आरोपी छात्र समेत परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
शादी की जिद पर अड़ी नाबालिग
नाबालिग छात्रा आरोपी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है। उसका कहना है कि आरोपी ने साजिश के तहत उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी से शादी ना होने पर नाबालिग खुदकुशी करने की बात कह रही है।
रिश्तेदार होने का उठाया फायदा
पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी छात्र ने रिश्तेदार होने का फायदा उठाया। रिश्तेदार होने की वजह से ही वह छात्रा के करीब आया और उसने उसके साथ इस तरह का छल कर दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

