मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, दिव्यांग को बचाने में ट्रक से टकराया टेंपो; दो मासूम समेत 5 की मौत

संवाददाता, संभल
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे दर्दनाक हादसा हो गया। जहां दिव्यांग के रिक्शे को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेंपो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में दो मासूम बच्चों और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

tempo collides with truck in sambhal
दिव्यांग को बचाने में ट्रक से टकराया टेंपो

UP News: यूपी के मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे 509 पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 8 बजे संभल के गांव बमनेटा के दिव्यांग के रिक्शा को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेंपो चंदौसी की ओर से आ रहेट्रक से जा टकराया। हादसे में तीन महीने, सात साल के मासूम और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी समेत निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि टेंपो बहजोई से सवारियां लेकर चंदौसी जा रहा था। बमनेटा गांव के निकट अचानक सामने आए दिव्यांग के रिक्शा को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर चंदौसी की ओर से आ रहे रेता से भरे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। टेंपो में सवार 40 वर्षीय चालक सौदान और 32 वर्षीय रुवेद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुनीत, उसकी पत्नी रोहिणी, बहन भावना, 7 साल का भांजा ध्रुव और तीन महीने की मासूम भांजी आराध्या बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं, टक्कर के बाद ट्रक भी सड़क किनारे खंदी में पलट गया।

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

रिक्शा पर सवार दिव्यांग बिट्टू भी घायल हो गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएचसी में चिकित्सक ने जांच के बाद मासूम आराध्या और ध्रुव जबकि निजी अस्पताल में रोहिणी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया, 'बहजोई-चंदौसी रोड पर एक ऑटो रिक्शा से कुछ लोग जा रहे थे और सामने से ट्रक आ रहा था। ऑटो रिक्शा के आगे कोई गाड़ी आने से असंतुलित होकर ट्रक से जा टकराया। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। जो लोग घायल थे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना में 5 लोगों की मौत की सूचना मिली है। अन्य जो लोग घायल हैं, उनका इलाज जारी है।’

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदिव्यांग को बचाने में ट्रक से टकराया टेंपो; दो मासूम समेत 5 की मौत