बिहार में मुस्लिम नेतृत्व को खत्म कर रहे हैं तेजस्वी, मौलाना शहाबुद्दीन बोले- UP में अखिलेश ने यही किया
संक्षेप: यूपी में बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में वही गलती दोहरा रहे हैं, जो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में की थी। तेजस्वी बिहार में मुस्लिम नेतृत्व को खत्म कर रहे हैं।
यूपी में आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पर हमला बोला। मौलाना बरेलवी ने बिहार में वही गलती दोहरा रहे हैं, जो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में की थी। मुस्लिम कयादत (नेतृत्व) को खत्म करना और हाशिए पर डाल देना। मौलाना बरेलवी ने मुसलमान समाज होशियार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनावी माहौल गरम है और सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हैं।

बुधवार को आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि सहरसा से शुरू हुई राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार रैली में मंच पर 25 नेताओं में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं दिखा, जबकि बिहार में हमारे समाज की आबादी 25 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का लगातार दौरा जारी है, मगर कहीं भी हमारे समाज के लोग न गाड़ी पर, न मंच पर नजर आए। मौलाना बरेलवी ने कहा कि तेजस्वी यादव इस समय ढाई प्रतिशत वोटबैंक की खुशामद में लगे हुए हैं और 25 प्रतिशत हमारी कौम को नजरअंदाज कर रहे हैं।उन्होंने कहा है कि
ेमौलाना बरेलवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने यूपी में मुस्लिम नेतृत्व को मिटा दिया, अब तेजस्वी बिहार में वही काम कर रहे हैं। समाज के लोगों को होशियार रहना चाहिए और अपना फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।





