फिर विवादों में तेज प्रताप, काशी में इस काम पर सख्त हुआ विश्वनाथ मंदिर प्रशासन; जांच का आदेश

Jun 15, 2025 07:44 am ISTAjay Singh विशेष संवाददाता, वाराणसी
share Share
Follow Us on

तेजप्रताप शुक्रवार को अचानक धाम पहुंचे थे। उन्होंने दर्शन-पूजन के दौरान बनाया वीडियो सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपलोड किया था। करीब 52 सेकंड के इस वीडियो में उनके करीब पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी दिख रहे हैं। इसमें तेजप्रताप को गर्भगृह के सामने खड़े होकर मंदिर के शिखर को प्रणाम करते देखा जा सकता है।

फिर विवादों में तेज प्रताप, काशी में इस काम पर सख्त हुआ विश्वनाथ मंदिर प्रशासन; जांच का आदेश

Tej Pratap Yadav News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे और खुद बिहार के मंत्री रहे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। यह विवाद उनके द्वारा काशी विश्वनाथ धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बनाने को लेकर खड़ा हुआ है। तेजप्रताप शुक्रवार को यहां पहुंचे थे और दर्शन के बाद उन्होंने धाम परिसर में रील बनाई थी। विवाद बढ़ने के बाद विश्वनाथ धाम के सीईओ ने इसकी जांच का आदेश दे दिया है।

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप शुक्रवार को अचानक धाम पहुंचे थे। उन्होंने दर्शन-पूजन के दौरान बनाया वीडियो सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने अकाउंट में अपलोड किया था। करीब 52 सेकंड के इस वीडियो में उनके करीब पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी दिख रहे हैं। इसमें तेजप्रताप को गर्भगृह के सामने खड़े होकर मंदिर के शिखर को प्रणाम करते देखा जा सकता है।

वीडियो वायरल होने के बाद सीईओ विश्वभूषण ने इसका संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिये। उन्होंने शनिवार को बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के रेड जोन में बनाए गए वीडियो का विषय संज्ञान में आया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्था बनाए रखना मंदिर प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा संबंधी उत्तरदायित्व का निर्वहन मंदिर प्रशासन सीआरपीएफ एवं पुलिस विभाग के सहयोग से करता है। इसलिए मंदिर प्रशासन ने सीआरपीएफ औऱ पुलिस से जांच की अपेक्षा की है। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में मंदिर परिसर में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन हो। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए सम्बंधित विभाग में संस्तुति की जाएगी।

बढ़ सकती हैं मुश्किलें

तेज प्रताप यादव को हाल ही में लालू प्रसाद यादव ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह और अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में वीडियो बनाना नियमों के खिलाफ है। मंदिर परिसर जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थल पर नियमों का उल्लंघन कर रील बनाना उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |