Hindi NewsUP NewsTeenager who ran away from home after being scolded by his mother was found in Ahmedabad three days later
मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो घर से भाग गया 11 साल का किशोर, तीन दिन बाद अहमदाबाद में मिला

मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो घर से भाग गया 11 साल का किशोर, तीन दिन बाद अहमदाबाद में मिला

संक्षेप:

लखनऊ में एक मां ने 11 वर्षीय किशोर को पढ़ाई के लिए डांटा तो वह नाराज होकर भाग गया। घर से साइकिल उठाई और निकल गया। घरवालों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके तीन दिन बाद पुलिस के पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। 

Dec 15, 2025 05:45 am ISTPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां इंदिरानगर के पटेलनगर में रहने वाला 11 वर्षीय किशोर को मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो वह नाराज होकर भाग गया। घर से साइकिल उठाई और निकल गया। घरवालों ने गाजीपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। तीन दिन बाद पुलिस के नेशनल पोर्टल ऑफ इंडिया से जानकारी मिलने पर अहमदाबाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह साइकिल कहीं खड़ी करके ट्रेन से निकल गया। बच्चे के लौटने पर पता चलेगा कि वह कैसे वहां पहुंचा?

शनिवार को अहमदाबाद पुलिस से बरामदगी की जानकारी मिलने पर परिवारीजनों को राहत हुई। वे अहमदाबाद पहुंचे और वहां से बच्चे को लेकर निकल चुके हैं। एसीपी अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक बच्चा 10 दिसंबर को स्कूल से लौटा था। उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर डांट दिया था। इसके बाद कहीं चला गया था। शाम तक बच्चे के घर न लौटने पर परिवारीजन खोजबीन करते रहे। कुछ पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के नेशनल पोर्टल ऑफ इंडिया पर दर्ज की डिटेल

इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या के मुताबिक बच्चे की फोटो और उससे संबंधित जानकारी पुलिस के नेशनल पोर्टल ऑफ इंडिया पर दर्ज की गई। दो टीमें सीसी कैमरों की पड़ताल में लगाई गई। बच्चा हुसड़िया चौराहे तक दिखा। इसके बाद कुछ पता नहीं चला। वह साइकिल खड़ी करते भी कहीं नहीं दिखा। इस बीच पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर अहमदाबाद पुलिस ने से वहां बरामद कर लिया। इसके बाद परिवारीजनों के साथ टीम बच्चे को लेने के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम सोमवार सुबह बच्चे को लेकर आ जाएगी।

आशियाना से किशोरी और उसकी सहेली लापता

आशियाना क्षेत्र में एक किशोरी और उसकी हमउम्र सहेली संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। एक किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की है। आशियाना क्षेत्र की एक महिला के मुताबिक उसकी 15 वर्षीय बेटी और पड़ोस में रहने वाली उसकी 17 वर्षीय सहेली 12 दिसंबर की शाम बिना बताए कहीं चली गईं। दोनों की काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर दोनों किशोरियों की तलाश की जा रही है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;