दोस्ती के नाम पर दगाबाजी; यूपी में किशोरी से दुष्कर्म, दोस्तों ने अश्लील वीडियो किया वायरल

हिन्दुस्तान संवाद, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में एक युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके दो दोस्तों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Teenage girl raped, friends make pornographic video viral

UP News: यूपी के गोरखपुर से एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बगल के गांव के युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके दो दोस्तों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो देखकर रविवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। किशोरी से पूछताछ के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

घघसरा क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी का बगल के गांव के एक युवक से दोस्ती थी। जानकारी के मुताबिक, पांच जून को युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था, वहां उसके दो और साथी भी पहुंच गए। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके दोनों दोस्तों ने वीडियो बना लिया। विरोध करने पर किशोरी को मारापीटा और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। इससे किशोरी डर गई। इस बीच शनिवार को एक बार फिर उसे बुलाया तो उसने आने से मना कर दिया इसके बाद आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग साइट पर वायरल कर दिया। किशोरी के परिवारीजनों ने वीडियो देखा तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने पहले किशोरी से बात की फिर पुलिस को सूचना दी। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह, सहजनवां थानेदार संजय मिश्र ने पहुंच कर किशोरी से पूरी जानकारी ली।

किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म

उधर, बदायूं से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक गांव में एक युवक ने नहाते समय किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लीं। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। लोकलाज के भय से पीड़िता काफी समय तक चुप रही। शनिवार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद हो गया है।

थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता अपने दूसरे मकान में नहा रही थी। इसी दौरान गांव के ही आकाश पुत्र भगवान दास ने चोरी-छिपे अपने मोबाइल से उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों के बूते आरोपी किशोरी को समाज में बदनाम करने की धमकी देने लगा और डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। लोकलाज और बदनामी के डर से बदहवास किशोरी खामोश रही, जिसका आरोपी ने भरपूर फायदा उठाया। आरोपी की प्रताड़ना यहीं समाप्त नहीं हुई। वह किशोरी पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा।

बीते दो मई को भी आरोपी ने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने और उसके पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। रोज-रोज के मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार अपने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी की बात सुनकर परिजनों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।