किशोरी के संग नशेड़ियों ने किया गैंगरेप, 50 रुपये और मोबाइल का लालच देकर वारदात को दिया अंजाम

संवाददाता, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ में 14 साल की किशोरी के साथ दो लोगों ने शर्मनाक वारदात की। 50 रुपये और मोबाइल का लालच देकर आरोपी किशोरी को अपने घर ले गए, जहां बर्बरता से उसके साथ गैंगरेप किया। जब शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो किशोरी बेहोशी की हालत में मिली।

Teenage girl gang raped by drug addicts

यूपी के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को 14 साल की किशोरी के साथ दो लोगों ने शर्मनाक वारदात की। 50 रुपये और मोबाइल का लालच देकर आरोपी किशोरी को अपने घर ले गए, जहां बर्बरता से उसके साथ गैंगरेप किया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उधर, दोनों आरोपी भी नशे में धुत थे। लोगों ने मौके से दबोचकर उनकी पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

कस्बा छर्रा के एक मोहल्ला के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उनकी 14 साल की बेटी घर से सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। जो रात तक लौटकर नहीं आई। तलाश की गई तो एक राहगीर ने बताया कि एक बच्ची को दो लोग दूसरे गांव की तरफ ले गए हैं। बाद में पता चला कि उस गांव के किशन गोपाल व संजू ने किशोरी से गैंगरेप किया है। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। परिजन भी गांव में पहुंचे तो किशोरी बेहोश की हालत में मिली। उसे सीएचसी छर्रा ले जाया गया, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

युवती के शरीर को नोंचा

आरोपी इस कदर नशे में थे कि उन्होंने बर्बरता के साथ उसके पूरे शरीर नोंचा। जब लोग पहुंचे तो किशोरी के होंठ व चेहरा सूजा हुआ था। पूरे शरीर पर कई जगह काटने के निशान थे। इसे देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने आरोपियों को घेर लिया और बांधकर पीटने की तैयारी करने लगे। लेकिन, पुलिस आरोपियों को छुड़ाकर थाने ले गई। बाद में सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

50 रुपये का लालच देकर बाइक पर बैठाया

पुलिस के अनुसार आरोपी व किशोरी एक-दूसरे से पूरी तरह अनजान थे। किशोरी सब्जी लेने गई थी। उसी समय आरोपी शराब पीकर निकले थे। अत्यधिक शराब पीने के चलते किशोरी को देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई। उसे 50 रुपये व फोन का लालच देकर बाइक पर बिठाया और करीब चार किलोमीटर दूर अपने गांव में ले गए। वहां किशोरी को जबरन शराब पिलाई। फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी की चीत्कार की आवाज पूरे गांव में गूंजी। तब जाकर लोगों को शक हुआ। पुलिस को सूचना देने के साथ लोग घर पर पहुंचे तो दोनों आरोपी आपत्तिजनक हालत में नशे में धुत मिले। किशोरी जमीन पर पड़ी थी। घर में मारपीट व चीख आने की आवाज पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकिशोरी के संग गैंगरेप, नशेड़ियों ने 50 रुपये का लालच देकर वारदात को दिया अंजाम