शादी में गई किशोरी का अपहरण, युवकों ने चलती पिकअप में किया गैंगरेप

Pawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share

कानपुर में एक शादी समारोह में आई किशोरी के साथ चलती पिकअप में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पता पूछने के बहाने दो युवक उसे जबरन पिकअप में बैठाकर ले गए और हैवानियत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

शादी में गई किशोरी का अपहरण, युवकों ने चलती पिकअप में किया गैंगरेप

यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बर्रा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में आई किशोरी के साथ चलती पिकअप में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पता पूछने के बहाने दो युवक उसे जबरन पिकअप में बैठाकर ले गए और हैवानियत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को भी बरामद कर लिया। किशोरी के बयानों के आधार पर युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बर्रा की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 19 फरवरी की रात को मां के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इलाके के एक गेस्ट हाउस में गई थी। काफी देर तक बेटी के न मिलने पर महिला ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पिकअप सवार दो युवक किशोरी को जबरन ले जाते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने कैमरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। करीब 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को देखा गया।

Voice of UP

पिकअप बंबा कट की ओर जाते हुए दिखाई दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 24 घंटे के अंदर पिकअप को जब्त कर उसमें सवार फतेहपुर के जहानाबाद के कापिल निवासी विनोद गुप्ता और पिंटू दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपितों ने पता पूछने के बहाने से उसे बुलाया और फिर जबरन पिकअप में खींचकर ले गए। थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बयानों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

मां ने प्रेमी से कराया बेटी से दुष्कर्म, छोटी से अश्लीलता

उधर, मुरादाबाद के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मां ने अपनी 13 वर्षीय बड़ी बेटी को प्रेमी के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया, वहीं 10 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी अश्लीलता की गई। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक वृद्ध ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की मौत के बाद उसकी बहू अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। महिला का गांव के ही महेंद्र सिंह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, जो झाड़फूंक का काम करता है। जनवरी माह में आरोपी मां अपनी दोनों बेटियों को झाड़फूंक के बहाने महेंद्र के साथ जंगल ले गई। वहां महेंद्र ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और छोटी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद से सहमी हुई बच्चियों ने हिम्मत जुटाकर अपने दादा को आपबीती सुनाई। इसके बाद दादा उन्हें लेकर थाने पहुंचे। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी महेंद्र सिंह और पीड़ित लड़कियों की मां के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।