यूपी में टीईटी पास कर चुके शिक्षक क्यों भर रहे स्पेशल TET के फॉर्म? सता रहा है ये डर

प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

जिन शिक्षकों ने हाल ही में टीईटी की परीक्षा पास की है वे भी दोबारा स्पेशल TET के फॉर्म भर रहे हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? असल में इन शिक्षकों को रिजल्ट में बदलाव का डर सता रहा है। अभी तक 55 हजार अभ्यर्थी प्रत्यावेदन दे चुके हैं और 10 सितंबर अंतिम तारीख है।

teachers who have passed tet in up filling out special tet forms due to fear of a change in result troubling them
यूपी में टीईटी पास कर चुके शिक्षक भी भर रहे स्पेशल TET के फॉर्म, सता रहा है ये डर

Special TET for Teachers: उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के वे शिक्षक जो अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास कर चुके हैं, उनसे से भी कई विशेष टीईटी के भी फॉर्म भर रहे हैं। वजह यह कि उन्हें रिजल्ट में बदलाव की आशंका सता रही है। सुप्रीम कोर्ट ने साल-2028 तक शिक्षकों को टीईटी पास करने की मोहलत दी थी। ऐसे में सिर्फ दो साल ही बचे हैं और शिक्षक कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। परिषदीय स्कूलों के 1.42 लाख शिक्षकों को टीईटी पास करना जरूरी था। पिछले दिनों टीईटी का परिणाम जारी हुआ तो इसमें से 86 हजार शिक्षकों ने टीईटी पास कर लिया है।

अब 56818 शिक्षकों को पास करना बाकी है, मगर जिन शिक्षकों ने अभी हाल ही में टीईटी पास कर ली है, वे भी शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली विशेष टीईटी में बैठने को आवेदन कर रहे हैं। टीईटी का परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों ने अपना प्रत्यावेदन देना शुरू किया है। अभी तक 55 हजार अभ्यर्थी प्रत्यावेदन दे चुके हैं और 10 सितंबर अंतिम तारीख है। वहीं विशेष टीईटी में शामिल होने के लिए शिक्षकों से आवेदन भी 10 सितंबर तक मांगे गए हैं। ऐसे में सिर्फ सेवारत के लिए आयोजित होने वाली विशेष टीईटी में 86 हजार पास शिक्षक भी फार्म भर रहे हैं।

शिक्षामित्रों को भी विशेष टीईटी में शामिल करने की सिफारिश

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री से शिक्षामित्रों को भी विशेष टीईटी में शामिल करने की सिफारिश की है। शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन पर विचार कर उन्हें भी अवसर दिए जाने का अनुरोध किया है।

सेवारत शिक्षक जोखिम नहीं लेना चाहते

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव कहते हैं कि बीते दिनों टीईटी का परिणाम जारी होने के बाद जिस तरह से उस पर आपत्तियां आ रही हैं, उससे लगता है कि आगे रिजल्ट में बदलाव हो सकता है। ऐसे में सेवारत शिक्षक किसी भी कीमत पर जोखिम लेने को तैयार नहीं है। वह टीईटी पास करने के बावजूद शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी देने को आवेदन फॉर्म भर रहे हैं।

खासकर वह जो कि पास होने के लिए तय न्यूनतम अंक के आसपास ही नंबर पाए हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं परिणाम बदला तो कठिनाई खड़ी हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2025 को सेवारत शिक्षकों को वर्ष 2028 तक टीईटी पास करने की मोहलत दी है। विभाग ने एक साल विशेष टीईटी के आयोजन की तैयारी में ही निकाल दिए। अब सिर्फ दो वर्ष बचे हैं और कोई शिक्षक जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP में टीईटी पास कर चुके शिक्षक क्यों भर रहे स्पेशल TET फॉर्म? सता रहा है ये डर