टीचर ने 6 साल के बच्चे को ऐसा थप्पड़ मारा, दांत टूटकर गिर गया; शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, संवाददाता, संभल
Follow us on Google News
share

संभल के एक निजी स्कूल में कक्षा-1 के छात्र तैमूर अली को शिक्षिका द्वारा थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि थप्पड़ इतना जोरदार था कि छह वर्षीय बच्चे का एक दांत टूट गया। परिवार ने विद्यालय पहुंचकर विरोध जताया और आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Student's tooth broken after being slapped by teacher at Sambhal school
संभल के स्कूल में टीचर के थप्पड़ से छात्र का दांत टूटा

संभल जिले के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका द्वारा कक्षा-1 के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षिका ने छह वर्षीय छात्र को इतना जोर से थप्पड़ मारा कि उसका एक दांत टूटकर गिर गया। घटना के बाद परिजनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। सरायतरीन निवासी मोहम्मद इकरार ने बताया कि उनका बेटा तैमूर अली शहर के एक निजी विद्यालय में कक्षा-1 का छात्र है। बुधवार को स्कूल समय के दौरान किसी बात पर शिक्षिका ने उसके गाल पर जोर से थप्पड़ मार दिया।

टीचर के थप्पड़ से छात्र का दांत टूटा

परिजनों का आरोप है कि थप्पड़ की चोट से बच्चे का एक दांत टूट गया। स्कूल से घर लौटने पर बच्चे ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार के लोग विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य से शिकायत कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं दिया। इसके बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी शिक्षिका के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक मासूम छात्र किसी विषय की किताब घर पर भूल गया था। इसी बात से नाराज होकर एक शिक्षिका ने उसे थप्पड़ मार दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि उन्हें आशंका है कि भविष्य में उनके बेटे के साथ फिर ऐसी घटना न हो। उन्होंने मांग की है कि स्कूल में किसी भी शिक्षक द्वारा बच्चे के साथ मारपीट न की जाए।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsटीचर ने 6 साल के बच्चे को ऐसा थप्पड़ मारा, दांत टूटकर गिर गया