खंड शिक्षा अधिकारी की तबादला लिस्ट में टीचर का नाम, शिक्षा विभाग का अजब गजब कारनामा

आगरा, वरिष्ठ संवाददाता
Follow us on Google News
share

यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग की एक अजब गजब कारस्तानी सामने आई है। खंड शिक्षा अधिकारियों की तबादला सूची में एक टीचर का नाम शामिल कर दिया गया है। संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा से 121 बीईओ की सूची जारी की गई है।

Teacher s name appears in Block Education Officer's transfer list
एक क्लास में बच्चों को पढ़ाते टीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बेसिक शिक्षा विभाग में अजब-गजब मामला सामने आया है। आगरा के शिक्षक (एआरपी) को खंड शिक्षाधिकारी बनाकर वाराणसी स्थानांतरित कर दिया गया। संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा द्वारा सोमवार को जारी 121 बीईओ के स्थानांतरण सूची में शिक्षक शामिल था। सूची में नगर के खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार के स्थान पर शिक्षक का नाम देखकर टीचर चकरा गए। सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ घंटों के बाद शासन शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय द्वारा आनन-फानन में सूची बदली गई। शिक्षक सहित तीन नाम हटाते हुए 118 खंड शिक्षाधिकारी की तबादला सूची जारी की गई है। इसके तहत आगरा को 5 नये खंड शिक्षाधिकारी मिले हैं।

सूची देखकर हर कोई हैरान

बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को 121 खंड शिक्षाधिकारियों की सूची जारी की थी। इसमें 95वें नंबर पर कर्ण सिंह धाकड़ का नाम था। इसे आगरा से वाराणसी स्थानांतरित किया था। ये नाम देख सभी हैरान रह गए। आगरा के नगर में खंड शिक्षाधिकारी का पदभार सुमित कुमार पर है। कर्ण सिंह धाकड़ कंपोजिट विद्यालय नाई की मंडी में शिक्षक (एआरपी) हैं।

सोशल मीडिया पर सूची वायरल

विभागीय अधिकारियों के अनुसार साल 2003 में कर्ण सिंह धाकड़ की अलीगढ़ में नियुक्ति हुई थी। साल 2012 में आगरा ट्रांसफर होकर आए। 2013 में जूनियर के सहायक पर प्रमोशन हुआ। 2023 में इनका एआरपी में चयन हुआ। शासन से जारी सूची तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तबादला प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए।

कुछ घंटों के बाद आनन-फानन में शिक्षा निदेशक बेसिक ने दोबारा सूची जारी की। इसमें शिक्षक का नाम हटाते हुए 118 खंड शिक्षाधिकारियों की सूची जारी की गई। इस सूची के मुताबिक आगरा को 5 नये खंड शिक्षाधिकारी मिले हैं। मुजफ्फर नगर से पंकज अग्रवाल, प्रयागराज से कैलाश सिंह, मेरठ से सुदर्शन लाल, कानपुर देहात से कमलेश कुमार और बुलंदशहर से विनोद कुमार को आगरा भेजा गया है। आगरा से रंजन गुप्ता को मेरठ स्थानांतरित किया है।

सूची पर अधिकारियों की अलग-अलग राय

तबादला सूची को लेकर बेसिक शिक्षाधिकारियों की अलग-अलग राय सामने आई है। कोई इसे त्रुर्टि बता रहा है तो कोई गंभीर अनियमितता मान रहा है। किसी का कहना हैं कि 121 खंड शिक्षाधिकारियों के तबादले की सूची अनुमति के लिए गई थी। इसमें तीन विसंगतियां थीं। इन्हें दूर करते हुए शिक्षा निदेशक बेसिक ने 118 खंड शिक्षाधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की है। इससे पूर्व सोशल मीडिया पर 121 खंड शिक्षाधिकारियों के तबादले वाली सूची सामने आ गई। बहराल बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई पुष्टित बयान नहीं आया है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsखंड शिक्षा अधिकारी की तबादला लिस्ट में टीचर का नाम, शिक्षा विभाग का गजब कारनामा